महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा-कांग्रेस 125 से ज्यादा सीटों पर लड़ सकती है चुनाव

By भाषा | Published: September 29, 2019 06:11 PM2019-09-29T18:11:30+5:302019-09-29T18:11:30+5:30

देश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने कहा कि राकांपा ने स्वीकार किया है कि कांग्रेस को बढ़त होगी। उम्मीदवारों की संख्या और चुनौती देने की क्षमता के लिहाज से कांग्रेस की राय पहले से तय 125 सीटों से ज्यादा पर चुनाव लड़ने की है।”

Maharashtra Assembly Elections: State Congress President said- Congress can contest elections on more than 125 seats | महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा-कांग्रेस 125 से ज्यादा सीटों पर लड़ सकती है चुनाव

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा-कांग्रेस 125 से ज्यादा सीटों पर लड़ सकती है चुनाव

महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के बीच गठबंधन में कांग्रेस को ज्यादा सीट मिल सकती है और पार्टी 125 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने रविवार को यह संकेत दिये।

दोनों दलों में ‘125 सीटों’ पर चुनाव लड़ने पर सहमति बनी थी। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ और वक्त लगेगा जिससे “स्वीकार्य फॉर्मूले” पर बात बन सके। थोराट ने यहां संवाददाताओं से कहा, “राकांपा ने स्वीकार किया है कि कांग्रेस को बढ़त होगी। उम्मीदवारों की संख्या और चुनौती देने की क्षमता के लिहाज से कांग्रेस की राय पहले से तय 125 सीटों से ज्यादा पर चुनाव लड़ने की है।”

वह राकांपा नेता धनंजय मुंडे के आवास पर हुई एक बैठक के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। थोराट ने कहा, “एक स्वीकार्य फॉर्मूला तैयार करने में कुछ समय लगेगा। 50 उम्मीदवारों की पहली सूची दो अक्टूबर तक आ सकती है।” उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच दो अक्टूबर को एक बैठक निर्धारित है जिसमें सीट-साझेदारी को लेकर और स्पष्टता आने की उम्मीद है।

राज्य में 21 अक्टूबर को चुनाव होने हैं जबकि मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। 

Web Title: Maharashtra Assembly Elections: State Congress President said- Congress can contest elections on more than 125 seats

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे