लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः शरद पवार को झटका, शिवसेना में शामिल होंगे पूर्व राकांपा मंत्री भास्कर जाधव

By भाषा | Updated: September 9, 2019 17:04 IST

जाधव ने शिवसेना के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी लेकिन बाद में वह शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हो गये थे। उन्होंने सोमवार को रत्नागिरी जिले में अपने गृह नगर गुहागर में अपने समर्थकों के साथ बैठक की, जहां उन्होंने यह घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देहाल में विपक्षी राकांपा और कांग्रेस से कई वरिष्ठ नेता राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा तथा राकांपा में शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ कुछ सप्ताह पहले मुलाकात की थी।

कोंकण क्षेत्र से राकांपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री भास्कर जाधव ने सोमवार को शिवसेना में शामिल होने की घोषणा की। इसे राकांपा के लिये एक और झटका माना जा रहा है।

जाधव ने शिवसेना के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी लेकिन बाद में वह शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हो गये थे। उन्होंने सोमवार को रत्नागिरी जिले में अपने गृह नगर गुहागर में अपने समर्थकों के साथ बैठक की, जहां उन्होंने यह घोषणा की।

हाल में विपक्षी राकांपा और कांग्रेस से कई वरिष्ठ नेता राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा तथा राकांपा में शामिल हुए। अगले महीने राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जाधव ने रत्नागिरी में पत्रकारों को बताया कि भविष्य के कदमों को लेकर अपने समर्थकों के साथ विचार करने के बाद उन्होंने 13 सितंबर को शिवसेना में शामिल होने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ कुछ सप्ताह पहले मुलाकात की थी और उन्होंने मुझे पार्टी में आने की पेशकश की।’’ आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर गुहागर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर जाधव ने कहा कि वह ऐसा चाहते हैं लेकिन फैसला शिवसेना नेतृत्व का होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मुझे कहा गया तो मैं इस सीट से चुनाव लड़ना चाहता हूं। लेकिन मैं शिवसेना की सूची की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करूंगा। हालांकि यह तय है कि मैं शिवसेना में शामिल होने जा रहा हूं।’’ जाधव वर्ष 2000 में राकांपा में शामिल हुए थे और बाद में वह महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा गठबंधन सरकार में मंत्री भी बने थे।

पिछले महीने राकांपा सांसद सुनील तटकरे के भतीजे पार्टी विधायक अवधूत तटकरे ने शिवसेना में शामिल होने की घोषणा की थी। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शरद पवारशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरेUddhav Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया