संजय निरुपम के बगावती तेवर पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- संयम बरतें, खयाली पुलाव ना पकाएं!

By भाषा | Published: October 4, 2019 03:11 PM2019-10-04T15:11:30+5:302019-10-04T15:11:30+5:30

निरूपम के बयान के बारे में पूछे जाने पर मनीष तिवारी ने कहा, ‘‘ मैंने संजय निरूपम का ट्वीट देखा। ऐसा लगता कि वह अपनी सिफारिश के मुताबिक एक टिकट नहीं मिलने से नाराज थे।'

Maharashtra Assembly elections: Congress Reply to Sanjay Nirupam on his remark to left the party | संजय निरुपम के बगावती तेवर पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- संयम बरतें, खयाली पुलाव ना पकाएं!

संजय निरुपम के बगावती तेवर पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- संयम बरतें, खयाली पुलाव ना पकाएं!

Highlightsहरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर के बारे में भी यही कहा कि उन्हें भी संयम बरतना चाहिए।कांग्रेस ने कहा- संजय निरूपम वरिष्ठ नेता हैं और उनको संयम से काम लेने की जरूरत है।

कांग्रेस ने टिकट वितरण से नाराज संजय निरूपम को शुक्रवार को नसीहत दी कि उन्हें संयम बरतना चाहिए और षड्यंत्र की कहानी गढ़ने एवं खयाली पुलाव पकाने से बचना चाहिए। पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यह सवाल भी किया कि मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष निरूपम उस वक्त सवाल क्यों उठा रहे हैं जब एक सीट पर उनकी पसंद के मुताबिक टिकट नहीं दिया गया? उन्होंने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर के बारे में भी यही कहा कि उन्हें भी संयम बरतना चाहिए।

निरूपम के बयान के बारे में पूछे जाने पर तिवारी ने कहा, ‘‘ मैंने संजय निरूपम का ट्वीट देखा। ऐसा लगता कि वह अपनी सिफारिश के मुताबिक एक टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। संजय निरूपम वरिष्ठ नेता हैं और उनको संयम से काम लेने की जरूरत है। षड्यंत्र वाली कहानी बताने से कुछ फायदा नहीं होने वाला है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब टिकट का वितरण होता है तो कई बार ऐसा होता है कि हम जिसका नाम सुझाते हैं तो उसे टिकट नहीं मिलता।’’

तिवारी ने कहा, ‘‘संजय निरूपम जी से पूछना चाहिए कि वह उस समय सवाल क्यों कर रहे हैं जब उनको उनके मुताबिक एक टिकट नहीं मिला? ऐसा लगता है कि निरूपम का मन विचलित है। मेरी राय है कि उन्हें अपनी कल्पनाओं पर लगाम लगाने की जरूरत है। वह खयाली पुलाव नहीं पकाएं।’’

अशोक तंवर की नाराजगी एवं बयानों के बारे में पूछे जाने पर भी तिवारी ने कहा कि तंवर को भी संयम बरतना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे लोगों को गहराई से सोचना चाहिए कि उनके कदम से पार्टी कमजोर तो नहीं होती है? दोनों नेताओं (तंवर और निरूपम) को आत्मचिंतन की जरूरत है कि क्या उनकी बातों से उन ताकतों को मदद नहीं मिल रही है जिन्होंने इस देश का भट्टा बैठा दिया।’’

Web Title: Maharashtra Assembly elections: Congress Reply to Sanjay Nirupam on his remark to left the party

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे