शरद पवार की NCP बनी गेम-चेंजर, शिव सेना का साथ भी नहीं आया BJP को रास, दो दर्जनों सीटों से धोएगी हाथ

By भाषा | Published: October 24, 2019 01:25 PM2019-10-24T13:25:32+5:302019-10-24T14:35:10+5:30

अब तक मिले रुझानों के मुताबिक 101 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, 60 सीटों पर शिवसेना, 45 सीटों पर कांग्रेस, 56 सीटों पर राकांपा और 11 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

Maharashtra assembly election results: BJP lost seats despite fighting with Shiv Sena, NCP reversed | शरद पवार की NCP बनी गेम-चेंजर, शिव सेना का साथ भी नहीं आया BJP को रास, दो दर्जनों सीटों से धोएगी हाथ

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2014 में बीजेपी ने 122 सीटों पर जीत हासिल की थी.

Highlightsशिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा सीट से अपने प्रतिद्वंद्वी राकांपा के सुरेश माने पर 16,393 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट पर अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के आशीष देशमुख से 5,103 मतों से आगे चल रहे हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रुझान इस ओर संकेत कर रहे हैं कि भाजपा-शिवसेना का गठबंधन फिर से सत्ता में काबिज होने की तैयारी में है। हालांकि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2014 के मुकाबले बीजेपी की सीटें घटती दिख रही हैं। 2014 में बीजेपी को 122,  शिवसेना को 63,  कांग्रेस को 43 और एनसीपी को 41 सीटों पर जीत मिली थी।

अब तक मिले रुझानों के मुताबिक 101 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, 60 सीटों पर शिवसेना, 45 सीटों पर कांग्रेस, 56 सीटों पर राकांपा और 11 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अकेले दम पर 122 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि इस बार शिवसेना का साथ होने बावजूद पार्टी पिछड़ रही है। वहीं एनसीपी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन किया है। पिछले चुनाव में चौथे नंबर पर रहने वाली एनसीपी 56 सीटों पर आगे चल रही है।

जानें सीटों का हाल

शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा सीट से अपने प्रतिद्वंद्वी राकांपा के सुरेश माने पर 16,393 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। मुंबई के महापौर शिवसेना के नेता विश्वनाथ महादेश्वर बांद्रा-पूर्व सीट से निर्दलीय उम्मीदवार तृप्ति सावंत से 3,010 मतों से आगे चल रहे हैं। राकांपा के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल येवला सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी शिवसेना संभाजी पवार से 2,542 मतों से आगे चल रहे हैं।

भाजपा के नीतेश राणे कणकवली सीट पर शिवसेना के सतीश सावंत से 5,017 मतों से आगे चल रहे हैं। राकांपा प्रमुख शरद पंवार के संबंधी रोहित पंवार करजात-जामखेड़ सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राज्य मंत्री राम शिंदे से 7,211 मतों से आगे चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट पर अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के आशीष देशमुख से 5,103 मतों से आगे चल रहे हैं। फड़णवीस के करीबी सहयोगी भाजपा के अभिमन्यु पवार कांग्रेस के विधायक बासवराज पाटिल से औसा सीट पर 3,825 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल शिर्डी विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुरेश थोराट से 26,724 मतों से आगे चल रहे हैं।

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल पुणे की कोठरुड विधानसभा सीट पर अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी मनसे के किशोर शिंदे से 10,086 मतों से आगे चल रहे हैं। पुणे की बारामती सीट से राकांपा नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार भाजपा के उम्मीदवार गोपीचंद पडलकर से 49,851 मतों से आगे चल रहे हैं। विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे अपनी प्रतिद्वंद्वी और भाजपा नेता पंकजा मुंडे से 20,981 मतों से आगे चल रहे हैं।

कांगेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशेाक चव्हाण भोकर सीट पर भाजपा के श्रीनिवास गोरठेकर से 16,900 मतों से आगे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण कराड दक्षिण सीट से भाजपा के अतुल भोंसले से 1,735 मतों से आगे चल रहे हैं।

Web Title: Maharashtra assembly election results: BJP lost seats despite fighting with Shiv Sena, NCP reversed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे