लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: तीन पुलिस कर्मियों सहित छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 12, 2021 11:09 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 12 मार्च महाराष्ट्र के ठाणे जिले में तीन पुलिस कर्मियों सहित छह लोगों के खिलाफ 38 वर्षीय एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी कथित तौर पर व्यक्ति को ‘ब्लैकमेल’ किया करते थे और उससे जबरन धन वसूलने की भी उन्होंने कोशिश की थी, जिससे परेशान होकर व्यक्ति ने पिछले महीने आत्महत्या कर ली थी।

अंबरनाथ के शिवाजी नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ मृतक की पहचान सचिन साबले के तौर पर की गई है। वह मुम्बई के बाल कल्याण परियोजना अधिकारी के पद पर कार्यरत था और ठाणे जिले के अंबरनाथ में रहता था।’’

उन्होंने बताया कि नागपुर में एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) में काम करने वाली नीता खेडकर साबले के संपर्क में आई। खेडकर के पति की मौत हो गई थी और वह साबले से विवाह करने के लिए कहने लगी।

अधिकारी ने बताया कि इस पर साबले ने कहा कि वह विवाह नहीं करना चाहता, जिसके बाद महिला ने अपने पति की आत्महत्या के मामले में साबले को फंसाने की धमकी दी। दिसम्बर 2020 से फरवरी 2021 के बीच महिला लगातार साबले को परेशान करती रही।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन बाद नागपुर के यशोधरा नगर थाने के कुछ कर्मियों ने साबले को फोन कर धमकी देनी शुरू कर दी कि उसके खिलाफ खेडकर के पति की आत्महत्या के संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा।

साबले के भाई की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार पुलिस कर्मियों ने मामला ना दर्ज करने के लिए साबले से 9.50 लाख रुपये मांगे थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ लगातार प्रताड़ित किए जाने और ‘ब्लैकमेल’ किए जाने से परेशान होकर साबले ने 18 फरवरी को अंबरनाथ में अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। साबले के भाई ने कहा कि उसे एक ईमेल मिला जिसमें साबले ने पूरी घटना का जिक्र किया है। ’’

उन्होंने बताया कि महिला, उसकी बेटी, भाई और दो पुलिस निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक के खिलाफ भादंवि की धारा 306 और 384 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए