महाराष्ट्र: बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत की रियायत, एमएसआरटीसी ने की घोषणा, व्यय की भरपाई सरकार करेगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 17, 2023 07:47 PM2023-03-17T19:47:19+5:302023-03-17T19:48:11+5:30

Maharashtra: सरकार के स्वामित्व वाले परिवहन निगम ने यह घोषणा की है। एमएसआरटीसी ने शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में बताया कि यह लाभ ‘महिला सम्मान योजना’ के तहत दिया जाएगा।

Maharashtra 50 percent concession fare women traveling in buses MSRTC announced government will reimburse expenses | महाराष्ट्र: बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत की रियायत, एमएसआरटीसी ने की घोषणा, व्यय की भरपाई सरकार करेगी

रियायती टिकटों पर होने वाले व्यय की भरपाई राज्य सरकार निगम को करेगी।

Highlightsबसों में यात्रा करने पर किराए में 50 प्रतिशत रियायत देने की घोषणा की थी।रियायती टिकटों पर होने वाले व्यय की भरपाई राज्य सरकार निगम को करेगी। आशा (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में 1,500 रुपये की बढ़ोतरी की है।

मुंबईः महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की सभी तरह की बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत की रियायत मिलेगी। राज्य सरकार के स्वामित्व वाले परिवहन निगम ने यह घोषणा की है। एमएसआरटीसी ने शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में बताया कि यह लाभ ‘महिला सम्मान योजना’ के तहत दिया जाएगा।

रियायती टिकटों पर होने वाले व्यय की भरपाई राज्य सरकार निगम को करेगी। गौरतलब है कि राज्य के वित्तमंत्री का प्रभार भी संभाल रहे उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने नौ मार्च को वित्तवर्ष 2023-24 के लिए पेश राज्य बजट में महिला यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन निकाय की बसों में यात्रा करने पर किराए में 50 प्रतिशत रियायत देने की घोषणा की थी।

महाराष्ट्र सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1,500 वृद्धि की है: मंत्री

महाराष्ट्र सरकार ने आशा (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में 1,500 रुपये की बढ़ोतरी की है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने शुक्रवार को विधानसभा को यह जानकारी दी। हालांकि विधायकों ने इस वृद्धि को अपर्याप्त बताया है। सावंत ने प्रश्न काल के दौरान कहा, “पहले, आशा कार्यकर्ताओं को प्रति माह 6,500 रुपये मिलते थे।

अब उन्हें आठ हजार रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, वे जिन 56 गतिविधियों पर काम करती हैं, उनके बदले उन्हें 200-3,000 रुपये मिलते हैं।” उन्होंने कहा कि हाल के बजट में इसके लिए अतिरिक्त धनराशि का प्रावधान किया गया है। मंत्री ने कहा कि इसके अलावा उन्हें बीमा कवर, मोबाइल बिल रिचार्ज और पेंशन भी मिलती है।

विपक्ष और सत्ता पक्ष के कई सदस्यों ने कहा कि मानदेय में वृद्धि नाममात्र की है। कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने कहा कि बढ़ोतरी अधिक होनी चाहिए, खासकर मोबाइल रिचार्ज में। पटोले की पार्टी की सहयोगी वर्षा गायकवाड़ ने कोविड महामारी के दौरान आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अच्छे काम को देखते हुए दिवाली बोनस की मांग की। भाजपा विधायक राहुल कुल ने भी कहा कि बढ़ोतरी कम है।

Web Title: Maharashtra 50 percent concession fare women traveling in buses MSRTC announced government will reimburse expenses

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे