महाराष्ट्रः बारिश के बाद रायगढ़ जिले में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत; 22 लोगों को मलबे से निकाला गया, स्कूल-कॉलेज बंद

By अनिल शर्मा | Published: July 20, 2023 08:27 AM2023-07-20T08:27:12+5:302023-07-20T08:28:45+5:30

महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत और दादा भुसे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे का जायजा लिया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गांव रवाना हो गए हैं

Maharashtra 4 killed in landslide in Raigad district 22 people rescue debris schools and colleges closed | महाराष्ट्रः बारिश के बाद रायगढ़ जिले में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत; 22 लोगों को मलबे से निकाला गया, स्कूल-कॉलेज बंद

तस्वीरः ANI

Highlightsइस प्राकृतिक आपदा में 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 3 लोग घायल हुए हैं।रायगढ़ पुलिस और एनडीआरएफ (NDRF) बचाव अभियान में लगी हुई है।भूस्खलन बुधवार देर रात करीब 11 बजे खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में हुआ।

रायगढ़ः महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन की घटना सामने आई है। इस प्राकृतिक आपदा में 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। रायगढ़ पुलिस ने बताया कि एनडीआरएफ (NDRF) बचाव अभियान में लगी हुई है।

बचाव अभियान में लगी एनडीआरफ ने कहा कि हमारी दो टीमों को भेजा गया है। अब तक 22 लोगों को बचाया गया है और कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।  एक अधिकारी ने  बताया कि भूस्खलन बुधवार देर रात करीब 11 बजे खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में हुआ। अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन में घायल हुए 20 से अधिक लोगों को नवी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत और दादा भुसे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे का जायजा लिया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गांव रवाना हो गए हैं। एनडीआरएस और रायगढ़ पुलिस बचाव अभियान चला रही है। जिला प्रशासन ने भूस्खलन की घटना के बाद बचाव अभियान में गैर सरकारी संगठनों से आगे आने की अपील की है। 

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से मूसलाधार वर्षा की वजह से यातायात और सामान्य जन जीवन पर काफी असर पड़ा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ऐलान किया कि भारी बारिश की वजह से मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर और रायगढ़ जिलों में गुरुवार को स्कूल और 12 वीं तक के कॉलेज बंद रहेंगे।

 

Web Title: Maharashtra 4 killed in landslide in Raigad district 22 people rescue debris schools and colleges closed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे