महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 18 नए मामले, मरीजों की संख्या 320 हुई, 12 लोगों की मौत, जानें ताजा अपडेट

By पल्लवी कुमारी | Published: April 1, 2020 08:52 AM2020-04-01T08:52:00+5:302020-04-01T08:52:00+5:30

महाराष्ट्र स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में मंगलवार रात तक कोविड-19 के 302 मामले थे। आज 18 और लोग इससे संक्रमित पाए गए।

Maharashtra: 16 more persons positive COVID19 Mumbai total cases 320 | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 18 नए मामले, मरीजों की संख्या 320 हुई, 12 लोगों की मौत, जानें ताजा अपडेट

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsमंगलवार को संक्रमित पाए गए 82 मरीजों में से 59 सिर्फ मुंबई से थे। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत के राज्यों में महाराष्ट्र और केरल है।

मुंबई: भारत में दोगुनी तेजी से फैला रहा है।  सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से हैं। आज (एक अप्रैल) को मुंबई में 16 और लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है और पुणे से 2 और मामले सामने आए हैं। अब राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 320 हो गई है। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है।

31 मार्च को महाराष्ट्र में  82 नए कोरोना वायरस के मामले आए थे

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को 82 नए मामले  सामने आए थे। अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई से 59 नए मामले सामने आए हैं। अचानक से इतने मामले इसलिए बढ़े हैं, क्योंकि बीते चार-पांच दिनों के दौरान मुंबई के मामले गिनने में कुछ गलती हुई थी और सटीक आंकड़े मंगलवार को संकलित किए गए। 

मंगलवार को संक्रमित पाए गए 82 मरीजों में से 59 सिर्फ मुंबई के हैं, जबकि 13 ठाणे के, पांच पुणे के, तीन अहमदनगर के और दो बुलढाना के हैं। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की निदेशक अर्चना पाटिल ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों में कई मामलों को जोड़ने में कुछ गलती हुई थी। इसलिए मंगलवार को मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई।
 

Web Title: Maharashtra: 16 more persons positive COVID19 Mumbai total cases 320

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे