लाइव न्यूज़ :

शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार में शपथ पर संकट, राजभवन में 7 लोगों के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद तलाशे जा रहे है विकल्प

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2020 18:00 IST

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लगातार यह संदेश देते रहे हंै कि लाकडाउन 4 की समाप्ति के पूर्व राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा. यही बात कल भी मुख्यमंत्री प्रदेश भाजपा कार्यालय में दोहराई थी. इसके साथ ही राजभवन और जिला प्रशासन के अधिकारी ऐसे स्थान की तलाश में जुट गए हैं जहां कोरोना संक्रमण ना हो.

Open in App
ठळक मुद्दे शिवराज सरकार के विस्तार को लेकर नव नियुक्त मंत्रियों के शपथ समारोह पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं.CM शिवराज सिंह लगातार यह संदेश देते रहे हंै कि लाकडाउन 4 की समाप्ति के पूर्व राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा.

राजभवन भोपाल के सात कर्मचारियों के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद, राजभवन तो  सकते में है ही, इसके साथ ही शिवराज सरकार के विस्तार को लेकर नव नियुक्त मंत्रियों के शपथ समारोह पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. इसके लेकर प्रशासनिक अधिकारी राजभवन के खुले मैदान, के साथ ही राजभवन के बाहर  किसी अन्य स्थान पर शपथ समारोह कराने के बारे में योजना बना रहे है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लगातार यह संदेश देते रहे हंै कि लाकडाउन 4 की समाप्ति के पूर्व राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा. यही बात कल भी मुख्यमंत्री प्रदेश भाजपा कार्यालय में दोहराई थी. इसके साथ ही राजभवन और जिला प्रशासन के अधिकारी ऐसे स्थान की तलाश में जुट गए हैं जहां कोरोना संक्रमण ना हो. प्राथमिक रूप से राजभवन के खुले इलाके के साथ ही, राजभवन के सामने ही स्थित मिंटो हाल पर शपथ समारोह कराने की संभावना पर विचार किया जा रहा है.

गौरतलब है कि शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार में 22 से लेकर 24 लोगों को शामिल किए जाने की संभावना है. इनमें लगभग आधे सदस्य कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में आने वाले होंगे.इसके साथ ही भाजपा सरकार के पिछले मंत्रिमंडलों  ं में शरीक रहे 5-6 लोग होंगे. शेष स्थान पर नए चेहरों को जगह दी जाएगी.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रिमंडल का विस्तार शीघ्र करने का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि जल्दी ही कैबिनेट का विस्तार होगा। प्रदेश में भाजपा कार्यालय दीनदयाल परिसर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि जल्दी ही कैबिनेट का विस्तार होगा। जब संवाददाताओं ने पूछा कि लाकडाउन-4 समाप्ति के पूर्व विस्तार हो जाएगा, तो उन्होंने सकारात्मक टिप्पणी करते हुए कहा कि उम्मीद से दुनिया कायम है। 

मुख्यमंत्री ने प्रदेश भाजपा कार्यालय के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत से भी मुलाकात की। माना जा रहा है कि उनकी यह मुलाकात मंत्रिमंडल विस्तार के साथ उपचुनावों को लेकर भी थी। इसी दौरान मुख्यमंत्री से कांग्रेस से सबसे पहले इस्तीफा देने वाले पूर्व विधायक हरदीप सिंह डंग भी मिले। वह विस्तार में मंत्री बनने के दावेदार है।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों