लाइव न्यूज़ :

वेदर अपडेटः मध्य प्रदेश में भारी  बारिश  की  चेतावनी, अलर्ट जारी, बिजली गिरने की संभावना

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 7, 2020 17:40 IST

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय  रहा.  होशंगाबाद इंदौर, रीवा, शहडोल, सागर एवं जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर उज्जैन एवं भोपाल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्देअनूपपुर, उमरेह, रीठी, हरसूद, खण्डवा, कसरावद, मंदसौर, चंदेरी, बुधनी, महेश्वर, बागली में 4 सेमी बरसात हुई.आगामी 24 घंटों में रीवा, सागर, शहडोल, उज्जैन, चंबल संभागें के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

भोपालः मौसम विभाग  ने  प्रदेश  में  भारी  बरसात  की  चेतावनी  देते  हुए  कहा आगामी 24 घंटों  में  राज्य  के शहडोल संभाग व धार, बडवानी, अलीराजपुर एवं झाबुआ जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती. इसके साथ ही कई जिलों में बिजली चमक ने  के  साथ गिर भी सकती  है. 

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय  रहा.  होशंगाबाद इंदौर, रीवा, शहडोल, सागर एवं जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर उज्जैन एवं भोपाल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई.

बीते  24  घंटों  में करंजिया, जुन्नारदेव, रीवा, नौगांव में 8, मउगंज, सीहोरा, जबेरा, गोहरगंज में 7, केवलारी में 6, देपालपुर, खिरकिया, ठीकरी, परसवाड़ा, सिरमौर, मैहर, सोहागपुर, बलदेवगढ़ में 5, राजगनगर, खजुराहों, मण्डला, रामनगर, अनूपपुर, उमरेह, रीठी, हरसूद, खण्डवा, कसरावद, मंदसौर, चंदेरी, बुधनी, महेश्वर, बागली में 4 सेमी बरसात हुई.

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में रीवा, सागर, शहडोल, उज्जैन, चंबल संभागें के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि शहडोल संभाग तथा धार, बडवानी, अलीराजपुर एवं झाबुआ जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. इसके साथ ही रीवा, शहडोल, भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, चंबल संभगों के जिलों में तथा शिवपुरी एवं ग्वालियर के जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना है.   

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसममध्य प्रदेशभोपालभारतीय मौसम विज्ञान विभागग्वालियरजबलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी