लाइव न्यूज़ :

वेदर का हालः कल एमपी में मानसून दस्तक, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 13, 2020 16:00 IST

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उज्जैन, इंदौर एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर शहडोल, जबलपुर एवं भोपाल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर रीवा, सागर एवं ग्वालियर संभागों के जिलों कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्देलखनादौन, बैतूल, उदयनगर, सरदारपुर, देपालपुर, भाभरा, तराना , झाबुआ, मुलताई एवं बड़वाह में 3 सेमी बरसात दर्ज की गई.संभागों के जिलों में सामान्य रहे. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सैल्सियस गुना एवं ग्वालियर में दर्ज किया गया. कुछ स्थानों पर ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती हैं.

भोपालः मध्य प्रदेश में मानसून आगामी 14 जून को दस्तक दे सकता है. मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार मानसून बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की तरफ से सक्रिय है. मानसून जिस तरह आगे बढ़ रहा है, उससे लगता है कि मानसून भोपाल, होशंगाबाद, जबलपुर और इंदौर संभागों के जरिये प्रदेश पहुंयेगा.

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उज्जैन, इंदौर एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर शहडोल, जबलपुर एवं भोपाल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर रीवा, सागर एवं ग्वालियर संभागों के जिलों कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई.

 बीते 24 घंटों में जुन्नारदेव में 10, हरदा और थांदला में 7, निवास और खातेगांव में 6, बिछुआ, पेटलावाद और नेपानगर 5, खिरकिया, चिंचोली, सौसर और नैनपुर में 4, शाहपुरा, लखनादौन, बैतूल, उदयनगर, सरदारपुर, देपालपुर, भाभरा, तराना , झाबुआ, मुलताई एवं बड़वाह में 3 सेमी बरसात दर्ज की गई.

अधिकतम तापमानोें में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है. ये सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सैल्सियस गुना एवं ग्वालियर में दर्ज किया गया.

आगामी 24 घंटों में शहडोल, जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों अनेक स्थानों पर रीवा, सागर एवं भोपाल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती हैं.

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के अलीराजपुर, बड़वानी, बैतूल, खंडवा, खरगौन, झाबुआ, हरदा, अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा एवं सिवनी जिलों में कहीं कहीं भारी वर्षा रीवा, सागर, भोपाल, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने और गिरने की संभावना है. इसके साथ ही अल्पकालिक तेज हवा भी चल सकती है.

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशभोपालभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत