मध्य प्रदेश के उज्जैन में चाइना डोर से कटा लड़की का गला, अस्पताल पहुंचते ही हुई मौत

By मुकेश मिश्रा | Published: January 15, 2022 03:39 PM2022-01-15T15:39:42+5:302022-01-15T15:39:42+5:30

उज्जैन में चाइना डोर से एक लड़की को अपनी जान गवानी पड़ी। लड़की की पहचान आंजना के रूप में हुई है।

madhya pradesh ujjain girl throat cut by china door death | मध्य प्रदेश के उज्जैन में चाइना डोर से कटा लड़की का गला, अस्पताल पहुंचते ही हुई मौत

मध्य प्रदेश के उज्जैन में चाइना डोर से कटा लड़की का गला, अस्पताल पहुंचते ही हुई मौत

Highlightsममेरी बहन के साथ दांतों का इलाज कराने जा रही थी अंजनाअचानक गले में चाइना डोर उलझ गई, जिसके चलते उसका गला कट गया

इंदौरः मध्य प्रदेश में चाइना डोर के बेचने पर सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है लेकिन उसके बाद भी इस डोर का कारोबार यहां खूब फल फूल रहा है। प्रशासन की कार्यवाही के बाद भी इसका कारोबार जारी है। शनिवार को उज्जैन में इस डोर के चलते एक लड़की को अपनी जान गवानी पड़ी। लड़की की पहचान अचंना के रूप में हुई है।

दांतों का इलाज कराने जा रही थी अंजना

प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञान सागर गर्ल्स स्कूल में अध्ययन करने वाली नेहा आंजना (18) निवासी जगोटी  इंदिरा नगर में अपने मामा के यहां से ममेरी बहन निकिता के साथ दांतों का उपचार कराने के लिए फ्रीगंज स्थित एक डेंटल क्लिनिक जा रही थी। जीरो प्वाइंट ब्रिज से गुजरते समय अचानक उसके गले में चाइना डोर उलझ गई। जिसके चलते उसका गला कट गया।

आसपास के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

इसके बाद वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गई। नेहा को तड़पता देख निकिता भी घबरा गई। आसपास वालों ने जब लड़की को तड़पता देखा तो उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में इलाज शुरू हो पाता इससे पहले नेहा ने दम तोड़ दिया। दरअसल, गला कटने से उसका अत्याधिक खून शरीर से बह चुका था। 

प्रशासन द्वारा प्रतिबंध के बावजूद बिक रही चीन निर्मित डोर

गौरतलब है कि चाइना डोर पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा रखा है बावजूद  इस डोर का लाखों का कारोबार हो रहा है। पुलिस ने पिछले चार-पांच दिनों में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर दबिश देकर हजारों की डोर जप्त की थी।

Web Title: madhya pradesh ujjain girl throat cut by china door death

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे