लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक ने अनोखे अंदाज में मांगा वोट कहा-'आपको मेरी इज्जत रखनी है पार्टी गई तेल लेने, वीडियो वायरल

By स्वाति सिंह | Updated: October 23, 2018 23:04 IST

प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता उमेश शर्मा ने कहा, "पटवारी अपने बचाव में अब भले ही कुछ भी बोलें। लेकिन यह वीडियो इस बात का प्रमाण है कि वह निज स्वार्थ आधारित राजनीति में विश्वास रखते हैं। उन्होंने मतदाताओं के सामने स्पष्ट कर दिया है कि उनके निजी हितों के आगे उनकी खुद की पार्टी, इसका संगठन और नेतृत्व बौना है।"

Open in App

मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और स्थानीय विधायक जीतू पटवारी के सोशल मीडिया पर मंगलवार को सामने आये वीडियो से उनकी भारी फजीहत हो रही है।

आसन्न विधानसभा चुनावों की बढ़ती सरगर्मियों के दौरान वायरल वीडियो में सूबे के प्रमुख विपक्षी दल के नेता मतदाताओं से कथित तौर पर यह कहते सुनायी पड़ रहे हैं कि "वे उनकी इज्जत रखें और पार्टी गयी तेल लेने।"

पटवारी ने अपने राऊ विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जनसम्पर्क के दौरान एक दम्पती से मुलाकात की और उनसे चुनावी समर्थन मांगते हुए कहा, "आपको मेरी इज्जत रखनी है, लाज रखनी है...पार्टी गयी तेल लेने।" वीडियो में 44 वर्षीय कांग्रेस विधायक सुबह की सैर के दौरान अपने कुछ समर्थकों के साथ क्षेत्रीय निवासियों के घर जाकर उनसे मिलते दिखायी दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से विवाद बढ़ने के बाद पटवारी ने सफाई दी। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने "पार्टी गयी तेल लेने" के मुहावरे का इस्तेमाल अपने दल के लिये नहीं, बल्कि पिछले 15 साल से सत्तारूढ़ भाजपा के लिये किया था।

उधर, भाजपा ने वायरल वीडियो को लेकर पटवारी पर निशाना साधते हुए उन्हें "स्वार्थी नेता" करार दिया।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा ने कहा, "पटवारी अपने बचाव में अब भले ही कुछ भी बोलें। लेकिन यह वीडियो इस बात का प्रमाण है कि वह निज स्वार्थ आधारित राजनीति में विश्वास रखते हैं। उन्होंने मतदाताओं के सामने स्पष्ट कर दिया है कि उनके निजी हितों के आगे उनकी खुद की पार्टी, इसका संगठन और नेतृत्व बौना है।"

पटवारी वर्ष 2013 के पिछले विधानसभा चुनावों में इंदौर जिले की राऊ सीट से जीते थे। वह 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में इसी सीट से कांग्रेस के टिकट के दावेदार हैं।

(भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसमध्य प्रदेश चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह