छात्र ने स्कूल में पढ़ी महात्मा गांधी की आलोचना करने वाली कविता, शिक्षक को थमाया गया नोटिस, जानें पूरा मामला

By भाषा | Published: February 8, 2023 08:46 AM2023-02-08T08:46:30+5:302023-02-08T08:52:55+5:30

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के डुंडा सिवनी क्षेत्र में सीएम राइज स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान छात्र ने महात्मा गांधी की आलोचना करने वाली कविता पढ़ी थी। इसे लेकर विवाद हो रहा है।

Madhya Pradesh, teacher gets notice as Student read poem criticizing Mahatma Gandhi | छात्र ने स्कूल में पढ़ी महात्मा गांधी की आलोचना करने वाली कविता, शिक्षक को थमाया गया नोटिस, जानें पूरा मामला

गांधी की आलोचना करने वाली कविता पढ़े जाने पर विवाद (फोटो- वीडियो ग्रैब)

Highlightsमध्य प्रदेश सरकार की चल रही विकास यात्रा के तहत स्कूल में कार्यक्रम के दौरान पढ़ी गई कविता।अब मध्य प्रदेश के ही शिक्षा विभाग ने कविता पढ़े जाने को लेकर शिक्षक को नोटिस थमाया है।कविता में गांधी पर विभाजन की अवधि के दौरान हिंसा पर चुप रहने का आरोप लगाया गया था।

सिवनी: मध्यप्रदेश के शिक्षा विभाग ने एक कार्यक्रम के दौरान एक छात्र द्वारा महात्मा गांधी की आलोचना करने वाली कविता सुनाने के बाद एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दो दिन पहले हुई इस घटना के वीडियो में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक को गायन के दौरान ताली बजाते हुए भी देखा जा सकता है।

प्रदेश सरकार की चल रही विकास यात्रा के तहत पांच फरवरी को सिवनी जिले के डुंडा सिवनी क्षेत्र में सीएम राइज स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। एक छात्र ने एक कविता का पाठ किया जिसमें महात्मा गांधी पर विभाजन की अवधि के दौरान हिंसा पर चुप रहने का आरोप लगाया गया था।

इसमें यह भी सवाल किया कि जैसा कि हमें सिखाया गया है कि केवल चरखे से ही भारत को आजादी मिली है तो देश के लिए फांसी पर चढ़ने वाले कौन थे। जिला शिक्षा अधिकारी कमल किशोर पटेल ने मंगलवार को बताया कि छात्रा का मार्गदर्शन करने वाले शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और प्राचार्य से रिपोर्ट मांगी गई है।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजिक अकील ने कहा कि भाजपा विधायक को कविता पाठ के दौरान ताली बजाते हुए देखा गया, जिसमें गलत इतिहास का चित्रण कर महात्मा गांधी का अपमान किया गया है। दूसरी ओर भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि यह घटना बच्चों से संबंधित है और इसे गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को राजनीति में नहीं घसीटा जाना चाहिए।

Web Title: Madhya Pradesh, teacher gets notice as Student read poem criticizing Mahatma Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे