लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: 'सुपर मॉम' बाघिन की मौत, 'कॉलरवाली' नाम से थी मशहूर, 29 शावकों को दिया था जन्म

By विनीत कुमार | Updated: January 17, 2022 09:41 IST

मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व की मशहूर बाघिन की मौत शनिवार शाम हो गई। यह बाघिन 'कॉलरवाली' नाम से लोकप्रिय थी। कॉलरवाली बाघिन के नाम एक साथ पांच शावकों को जन्म देने का रिकॉर्ड भी है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में 'कॉलरवाली' नाम से मशहूर बाघिन की मौत।बाघिन ने 2008 से 2018 के बीच अपने जीवनकाल में 29 शावकों को जन्म दिया, 'सुपरमॉम' के नाम से भी थी मशहूर।कॉलरवाली बाघिन के नाम एक साथ पांच शावकों को जन्म देने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में 'कॉलरवाली' नाम से मशहूर बाघिन की मौत हो गई है। बाघिन की मौत शनिवार शाम हुई। अपने जीवन में 29 शावकों को जन्म देने के कारण 17 साल की इस बाघिन को 'सुपरमॉम' भी कहा जाता था। T-15 नाम से भी जानी जाने वाली इस बाघिन ने 2008 से 2018 के बीच 29 शावकों को जन्म दिया।

आंत में बाल के गोले फंसने से मृत्यु का अंदेशा

'कॉलरवाली' बाघिन शनिवार शाम सवा छह बजे के करीब कर्माझारी के कोर वनपरिक्षेत्र बुढादत्त नाला, रैयकसा कैम्प के तहत कुंभादेव कक्ष परिसर में मृत मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार T-15 बाघिन को शरीर चाटने की आदत होने से उसके शरीर के बाल पेट में जमा होने लगे थे।

यह बाल बाघिन के उल्टी के जरिए भी बाहर नहीं निकल पा रहे थे। इसके कारण उसकी आंत में बाल का गोला फंसने और वृद्धावस्था के चलते बाघिन की मौत होने का अनुमान जताया जा रहा है।

पिछले एक हफ्ते से बाघिन की लगातार निगरानी की जा रही थी। हालांकि शनिवार शाम तक बाघिन के शरीर में कोई हलचल नहीं होने से वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद रविवार सुबह बाघिन के शव का पोस्टमार्टम किया गया और फिर अंत्येष्टि कर दी गई।

बाघिन का नाम कॉलरवाली क्यों?

कॉलरवाली बाघिन का जन्म सितंबर 2005 में हुआ था। इसके बाद उसकी मां बाघिन टी-7 की मृत्यु हो गई। उसके पिता को चार्जर नाम से जाना जाता था। बाघिन की निगरानी के लिए उस पर कॉलर आईडी लगाया गया था। वह अक्सर पर्यटकों को शावकों के साथ पेंच टाइगर रिजर्व में दिख जाती थी, इसलिए कॉलरवाली नाम से प्रसिद्ध हो गई।

कब, कितने शावकों को दिया जन्म

कॉलरवाली बाघिन ने मई 2008 में पहली बार तीन शावकों को जन्म दिया था। इसके बाद अक्टूबर 2008 में चार शावक, अक्टूबर 2010 में पांच शावक, मई 2012 में तीन शावक, अक्टूबर 2013 में तीन शावक, अप्रैल 2015 में चार शावक, 2017 में तीन शावक और दिसंबर 2018 में चार शावकों को जन्म दिया।

एक साथ पांच शावकों को जन्म देने का रिकॉर्ड

कॉलरवाली बाघिन के नाम एक साथ पांच शावकों को जन्म देने का रिकॉर्ड दर्ज है। इससे पहले सबसे ज्यादा 23 शावकों को जन्म देने का रिकॉर्ड रणथंभौर टाइगर रिजर्व की बाघिन मछली के नाम दर्ज था।

टॅग्स :Madhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप