लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश राज्य सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 जुलाई को, जानकारी के लिए 9039058883 पर करें संपर्क

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 24, 2021 08:15 IST

परीक्षा दो सत्रों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर 02.15 बजे से 04.15 बजे तक आयोजित होगी।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड संक्रमित परीक्षार्थियों के लिये महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एबी रोड़ में विशेष केन्द्र बनाया गया है। इंदौर जिले के 101 परीक्षा केन्द्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। इंदौर जिले से कुल 38 हजार 079 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

इंदौरः मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2020 का आयोजन 25 जुलाई को किया गया है। यह परीक्षा दो सत्रों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर 02.15 बजे से 04.15 बजे तक आयोजित होगी।

इंदौर जिले में कोविड संक्रमित परीक्षार्थियों के लिये महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एबी रोड़ में विशेष केन्द्र बनाया गया है। इंदौर संभाग की संयुक्त आयुक्त सपना पंकज सोलंकी ने बताया कि इंदौर जिले के 101 परीक्षा केन्द्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। उक्त परीक्षा में इंदौर जिले से कुल 38 हजार 079 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

कोरोना के संक्रमण को देखते हुये महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय ए.बी.रोड़, इंदौर परीक्षा केन्द्र क्रमांक एक/100 को कोविड-19 संक्रमित परीक्षार्थीयों के लिये विशेष केन्द्र बनाया गया है। ऐसे समस्त कोविड- 19 से संक्रमित परीक्षार्थीयों अथवा जिनमें कोविड-19 के लक्षण हो उनसे कहा गया है कि वे परीक्षा देने सीधे महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय ए.बी. रोड़ परीक्षा केन्द्र में पहुंच सकते है। परीक्षार्थी इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु केन्द्राध्यक्ष डॉ. अशोक ठाकुर के मोबाईल नंबर 90390-58883 पर संपर्क कर सकते है ।

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरकोविड-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?