लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश का सियासी तूफानः कांग्रेस का आरोप- बीजेपी ने उनके एक विधायक को जबरन उठाया, शिवराज सिंह है इस सब के पीछे मास्टरमाइंड

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 4, 2020 11:19 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार गिराने के लिए बीजेपी पर कांग्रेस के विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग (खरीद-फरोख्त) के आरोप लगाते हुए दावा किया था कि बीजेपी के एक पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह बसपा की विधायक रामबाई को चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली ले गए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा है कि इस सब के पीछे बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान मास्टरमाइंड हैं।जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। मोदी जी ने अलग तरह की राजनीति की बात की थी ये है उनकी अलग तरह की राजनीति है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार गिराने के आरोप लगाए गए हैं और कहा गया है कि कांग्रेस विधायकों को करोड़ों रुपये का ऑफर देकर गुरुग्राम के एक होटल में बंधक बनाया गया। इस बीच प्रदेश के मंत्री और कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा है कि इस सब के पीछे बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान मास्टरमाइंड हैं।

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस के जीतू पटवारी ने कहा, 'बीजेपी लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। मोदी जी ने अलग तरह की राजनीति की बात की थी ये है उनकी अलग तरह की राजनीति है। 65 और 50 करोड़ रुपये विधायकों को ऑफर किए गए हैं, कुछ विधायक बेंगलुरु में हैं, जोकि हमारे संपर्क में हैं।'

उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान इस सब के पीछे मास्टरमाइंड हैं। अब कई वीडियो और ऑडियो वायरल हो रहे हैं जो हर चीज में उनकी भूमिका दर्शा रहे हैं। मध्यप्रदेश की सरकार को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया है कि विधायकों को देने के लिए इतना पैसा बीजेपी के पास कहां से आया। रात को हम होटल गए, मारपीट की गई विधायकों के साथ, एक विधायक को नरोत्तम मिश्रा उठाकर ले गए।

Madhya Pradesh Minister Jitu Patwari: Shivraj Singh Chouhan is the mastermind behind all this; several videos&audios are viral now which reveal his role in everything that is happening. Madhya Pradesh ki sarkar ko koi khatra nahi hai. https://t.co/izidXARRvR— ANI (@ANI) March 4, 2020

पटवारी के इस बयान से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार गिराने के लिए बीजेपी पर कांग्रेस के विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग (खरीद-फरोख्त) के आरोप लगाते हुए दावा किया था कि बीजेपी के एक पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह बसपा की विधायक रामबाई को चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली ले गए हैं। 

मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं। इस समय कांग्रेस के पास 114 विधायकों की संख्या है और बीजेपी के पास 107 विधायकों की संख्या है। बीएसपी के दो और समाजवादी पार्टी के पास एक विधायक है। इसके अलावा चार निर्दलीय विधायक हैं। कांग्रेस का दावा है कि उसे 121 विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

टॅग्स :कांग्रेसमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहानकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह