लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की समिति में शामिल करने का विरोध, कांग्रेस नेताओं ने कही ये बातें

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 22, 2019 05:40 IST

भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में शामिल किए जाने का कांग्रेस ने विरोध किया है. कांग्रेस ने इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.

Open in App

भोपाल से भाजपा की सांसद प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में शामिल किए जाने का कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया है. प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पी.सी.शर्मा ने इसकी निंदा की है. उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है. उन्होंने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर को इस तरह सदस्य बनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है, मैं इसकी निंदा करता हूं. उन्होंने कहा कि समिति में एक अपराधी को शामिल करना दुर्भाग्यपूर्ण है. 

शर्मा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के वक्त प्रज्ञा द्वारा दिए गए बयान के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि मैं उन पर कार्रवाई करुंगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वहीं लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि जिन पर बम ब्लास्ट में शामिल होने के आरोप लगे हों, जिनके ऊपर सुनील जोशी की हत्या का मुकदमा चला था, वो क्या देश की रक्षा करेंगी. वर्मा ने कहा कि देखते हैं प्रज्ञा ठाकुर कितनी रक्षा करती हैं. उन्होंने कहा कि इस सबके बाद भी रक्षा मंत्रालय की समिति में शामिल किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है.

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के.के.मिश्रा ने कहा कि इसे आजाद भारत की घोर विडंबना ही कहा जाएगा कि एक बम विस्फोट की आरोपी रक्षा समिति में शामिल किया गया. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि अब तो ऐसा लगता है कि शायद इस मुल्क की रक्षा भगवान राम भी नहीं कर पाएंगे.

उल्लेखनीय है कि प्रज्ञा अपने बयानों की वजह से विवादों में रही हैं. लोकसभा चुनाव और उसके बाद भी उनका नाम विवादों में रहा है. शहीद हेमंत करकरे और गोडसे को लेकर दिए उनके बयान पर पार्टी से उनको फटकार भी लगी थी.

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप