लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनावः कमलनाथ को महसूस हुई जीत की खुशबू, कहा- शांति से निपट गई BJP

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 28, 2018 20:47 IST

मध्यप्रदेश की 230 विधान सभा सीटों के लिए बुधवार को मतदान हुआ। यहां 5 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने 2,899 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया है।

Open in App

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए बुधवार (28 नवंबर) को वोटिंग करवाई गई। इस दौरान कई जगह पर ईवीएम मशीनों में खराबी पाई गई, जिसके बाद उन्हें बदला गया। इसके चलते कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा है। वहीं, जिन मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीनों में खराबी की शिकायत मिली थी वहां मतदान का समय भी बढ़ाया गया है।

इस बीच ईवीएम की खराबी की शिकायत को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कमलनाथ ने कहा है कि हमने मांग की है कि उन सभी मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग करवाई जाए जहां 3 घंटे या उससे अधिक समय खराब हुआ है क्योंकि वापस लौटे मतदाता मतदान केंद्रों में दोबारा नहीं आते हैं। सभी के पास कुछ न कुछ काम होता है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि केवल यह कहकर कि मतदान 9 बजे तक बढ़ाया जाएगा या 10 बजे सही नहीं होगा।उन्होंने कहा, 'आज के चुनाव की खासियत यह है कि दो चीजें शांति से निपट गई हैं, एक तो चुनाव और दूसरा बीजेपी।' इसके अलावा कमलनाथ ने कहा कि मैंने कहा था कि हम 140 सीटों से अधिक जीतेंगे, लेकिन आज के मतदान के बाद जो जानकारी सामने आ रही है उस हिसाब से चौकाने वाले परिणाम सामने आएंगे।आपको बता दें, मध्यप्रदेश की 230 विधान सभा सीटों के लिए बुधवार को मतदान हुआ। यहां 5 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने 2,899 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया है। मध्यप्रदेश में चुनावी मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 

मध्यप्रदेश में पिछले तीन बार से शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्ववाली बीजेपी सरकार सत्ता में है। बीजेपी को कांग्रेस और अजित जोगी, मायावती इत्यादि नेताओं के गठबंधन से चुनौती मिल रही है। मध्य प्रदेश में कुल पांच करोड़ चार लाख 95 हजार 251 मतदाता हैं। इनमें दो करोड़ 63 लाख एक हजार 300 पुरुष और दो करोड़ 41 लाख 30 हजार 390 महिला मतदाता हैं। वहीं एक हजार 389 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथमध्य प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी