लाइव न्यूज़ :

मृतक सिपाही के परिवार की आर्थिक मदद कर पुलिस विभाग और लोगों ने पेश की मिसाल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 7, 2018 20:31 IST

मध्यप्रदेश के तिरोडी में तैनात थे सिपाही आशीष वाचले। परिवार की मदद के लिए आगे आया जनतंत्र 

Open in App

बालाघाट, सुधीर शर्मा (07 अप्रैल): मध्यप्रदेश में ही नही पूरे देश में पुलिस और जनता के मध्य संबंध कैसे है इससे तो सभी भलीभांति परिचित हैं। आज भी बदलते वक्त के साथ संबंधों मे कोई अपनत्व नही झलकता है। पुलिस महकमे के आला अधिकारी जनता से मधुर संबंध बने रहे इस हेतु थाना स्तर पर अनेक कार्यक्रम और संगोष्ठियों का आयोजन करते रहे हैं। यह भी सर्वविदित है कि हम अपने बच्चों को पुलिस का डर बताकर एक नकारात्मक तस्वीर उनके मानस पटल पर अंकित कर देते हैं। लेकिन इन सब बातों से उलट एक उदाहरण मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के तिरोडी पुलिस थाने में देखने को मिला है।

बीते 24 मार्च को एक सड़क दुर्घटना में तिरोडी पुलिस के आरक्षक आशीष वाचले (बेंच क्रंमाक 1221) का निधन हो गया था। अपने परिवार माता-पिता और एक भाई के पालन-पोषण की जिम्मेदारी युवा सिपाही आशीष के कंधो पर ही थी किन्तु वक्त को यह मंजूर नही था। सिपाही आशीष के पिता लकवाग्रस्त हैं।

यह भी पढ़ेंः- मध्य प्रदेशः पीएम मोदी से प्रेरित होकर CRPF जवान ने शादी के कार्ड में दिया स्वच्छता का संदेश

परिवार को आर्थिक मदद पहुंचाने का मानवीय कार्य तिरोडी पुलिस और जनता ने खुले दिल से किया। इस अभियान में कुल 1 लाख 34 हजार 500 रुपये जमा किए गए जिसे उसके परिवार को सौप दिया गया। पुलिस ने सिपाही आशीष के जिला सिवनी निवास पर जाकर माता-पिता को यह राशि प्रदान की।

यह भी पढ़ेंः हमारे समाज में ऐसी शादी करना बड़ी हिम्मत का काम है, इस किसान परिवार ने कर दिखाया

आरक्षक परिवार को तात्कालिक मदद के लिए पुलिस की इस अभिनव और अद्वितीय पहल की हर तरफ तारीफ हो रही है। आशीष वाचले तिरोड़ी थाना में बतौर आरक्षक के पद पर तैनात थे। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नीतू सिंह एवं तिरोड़ी थाना प्रभारी अजय मरकाम तथा कटंगी थाना प्रभारी प्रमोद साहू के मार्गदर्शन पर दोनों थानों के आरक्षकों, प्रधान आरक्षक, एसआई एवं समस्त स्टॉफ के साथ-साथ क्षेत्र की जनता ने आगे आकर यह धनराशि एकत्रित की है और शोक संतप्त परिवार को सौंपा।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप