लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः प्रदेश में आक्सीजन संकट नहीं, मुख्यमंत्री चौहान बोले- रिकवरी रेट 75.3 प्रतिशत

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: September 11, 2020 18:14 IST

राज्य शासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गईं हैं. विभिन्न राज्य सरकारों से भी समन्वय किया जा रहा है. प्रदेश में आक्सीजन उपलब्धता की मानीटरिंग के लिए प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा संजय शुक्ला को दायित्व सौंपा गया है.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी को लेकर निरंतर सजगता की आवश्यकता है. फीवर क्लीनिक, संभावित लक्षणों से प्रभावित व्यक्तियों के परीक्षण और उपचार के लिए निरंतर सक्रिय रूप से कार्य करें.प्रदेश में अब-तक 83 हजार 619 पाजीटिव प्रकरण सामने आए. रिकवर हुए केस 62 हजार 936 हैं.

भोपालः महाराष्ट्र के द्वारा मध्य प्रदेश को आक्सीजन की सप्लाई रोके जाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में आक्सीजन का संकट नहीं है. पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन उपलब्ध है.

किसी को भी चिंता की आवश्यकता नहीं है. राज्य शासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गईं हैं. विभिन्न राज्य सरकारों से भी समन्वय किया जा रहा है. प्रदेश में आक्सीजन उपलब्धता की मानीटरिंग के लिए प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा संजय शुक्ला को दायित्व सौंपा गया है.

मुख्यमंत्री चौहान ने राज्य में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी को लेकर निरंतर सजगता की आवश्यकता है. स्वास्थ्य संस्थाओं में स्थापित किए गए फीवर क्लीनिक, संभावित लक्षणों से प्रभावित व्यक्तियों के परीक्षण और उपचार के लिए निरंतर सक्रिय रूप से कार्य करें.

होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों की मानीटरिंग के लिए जिला स्तर पर बनाए गए कमांड एवं कंट्रोल सेंटर की व्यवस्थाओं की भी प्रभारी अधिकारी निरंतर मानीटरिंग करें. बैठक में बताया गया कि प्रदेश का रिकवरी रेट 75.3 प्रतिशत है. प्रदेश में अब-तक 83 हजार 619 पाजीटिव प्रकरण सामने आए. रिकवर हुए केस 62 हजार 936 हैं.

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना के प्रकरण प्रदेश में लगातार बढ़ रहे हैं. इससे बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सतर्क रहना आवश्यक है. कार्य व्यवहार में परस्पर दूरी और मास्क का उपयोग सुनिश्चित करना आवश्यक है. समीक्षा बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा संजय शुक्ला, आयुक्त जनसंपर्क डा. सुदाम खाडे एवं अन्य अधिकारी उपलब्ध थे.

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

भारतHappy Birth Day Dr Mohan Yadav: पीएम मोदी और अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह