मध्य प्रदेश निकाय चुनाव: विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने कांग्रेस को दिया झटका, भाजपा ने 11 में बहुमत हासिल किया, जानें दिग्विजय सिंह के गृह क्षेत्र राघोगढ़ नगर परिषद का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 24, 2023 12:00 PM2023-01-24T12:00:41+5:302023-01-24T12:02:38+5:30

मध्य प्रदेश निकाय चुनाव:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के गृह क्षेत्र राघोगढ़ नगर परिषद सहित 19 शहरी निकायों के कुल 343 वार्डो में चुनाव हुए थे।

Madhya Pradesh nikay chunav assembly elections 2023 BJP gave blow Congress out 19 urban bodies BJP got majority in 11 and Congress in eight | मध्य प्रदेश निकाय चुनाव: विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने कांग्रेस को दिया झटका, भाजपा ने 11 में बहुमत हासिल किया, जानें दिग्विजय सिंह के गृह क्षेत्र राघोगढ़ नगर परिषद का हाल

नगरीय निकायों के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था। 

Highlights343 पार्षद पदों में से 183 पर भाजपा ने जबकि 143 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की।राघोगढ़ नगर परिषद में कांग्रेस ने 16 और भाजपा ने आठ वार्डो में जीत हासिल की। नगरीय निकायों के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था। 

मध्य प्रदेश निकाय चुनाव:मध्य प्रदेश में 19 नगरीय निकायों के चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित किये गये जिनमें 183 पार्षद पदों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की जबकि 143 वार्डों में कांग्रेस विजयी हुई है। प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में से भाजपा ने 11 और कांग्रेस ने आठ निकायों में बहुमत हासिल किया है।

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के गृह क्षेत्र राघोगढ़ नगर परिषद सहित 19 शहरी निकायों के कुल 343 वार्डो में चुनाव हुए थे। राज्य चुनाव आयोग के सचिव राकेश सिंह के अनुसार पांच जिलों में 19 नगरीय निकायों के तहत 343 पार्षद पदों में से 183 पर भाजपा ने जबकि 143 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की।

उन्होंने कहा कि राघोगढ़ नगर परिषद में कांग्रेस ने 16 और भाजपा ने आठ वार्डो में जीत हासिल की। प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में से भाजपा ने 11 और कांग्रेस ने आठ निकायों में बहुमत हासिल किया है। इन नगरीय निकायों के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था। 

Web Title: Madhya Pradesh nikay chunav assembly elections 2023 BJP gave blow Congress out 19 urban bodies BJP got majority in 11 and Congress in eight

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे