लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: भोपाल में मौजूद 'इस्लाम नगर' गांव का नाम बदला गया, दिया गया ये नया नाम

By विनीत कुमार | Updated: February 2, 2023 16:01 IST

मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में स्थित इस्लाम नगर का नाम बदल दिया गया है। अब इसे इसके पुराने नाम जगदीशपुर से जाना जाएगा। नाम बदलने की मांग काफी सालों से चल रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल जिले में मौजूद गांव 'इस्लाम नगर' का नाम अब बदलकर जगदीशपुर कर दिया गया है।इस्लाम नगर दरअसल कभी भोपाल रियासत की राजधानी हुआ करता था।औरंगजेब के भगोड़े सैनिक दोस्त मोहम्मद खान ने 308 साल पहले बदला था इसका नाम।

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में मौजूद गांव 'इस्लाम नगर' का नाम अब बदल गया है। तत्काल प्रभाव से यह बदलाव लागू होगा और अब इस गांव को जगदीशपुर नाम से जाना जाएगा। इस्लाम नगर का नाम में बदलव की मांग कई लोगों द्वारा वर्षों से की जा रही थी। ग्राम पंचायत की ओर से भी इस संबंध में मांग की गई थी।

मध्य प्रदेश के राजस्व विभाग द्वारा नाम बदले जाने को लेकर मध्य प्रदेश राजपत्र पर अधिसूचना भी जारी की गई है। इसमें बताया है कि केंद्र सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संसूचित अनापत्ति के बाद राज्य शासन द्वारा भोपाल जिले के ग्राम इस्लाम नगर का नाम परिवर्तित कर जगदीशपुर किया जाता है। 

जगदीशपुर: 308 साल पुराना इतिहास, ऐसे बदला था नाम

इस्लाम नगर दरअसल कभी भोपाल रियासत की राजधानी हुआ करता था। यह भोपाल से करीब 15 किलोमीटर दूर है। बताया जाता है कि औरंगजेब के भगोड़े सैनिक दोस्त मोहम्मद खान ने 308 साल पहले इस पर कब्जा करने के बाद इसका नाम जगदीशपुर से बदलकर इस्लाम नगर कर दिया था। 

कहते हैं कि 1715 में दोस्त मोहम्मद ने यहां आक्रमण किया था, लेकिन तब उसे सफलता नहीं मिली और हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उसने षड्यंत्र का सहारा लिया। उसने भोज के लिए राजपूत शासक देवरा चौहान को बेस नदी के किनारे बुलाया और धोखे से देवरा चौहान सहित अन्य मेहमानों की  हत्या कर दी। इस तरह उसने जगदीशपुर पर धोखे से कब्जा किया और इसका नाम बदलकर इस्लाम नगर कर दिया।

ऐतिहासिक तौर पर भी यह जगह बेहद महत्वपूर्ण है। यहां एक किला भी है जिसे इस्लाम नगर के किले के तौर पर जाना जाता रहा है। इसे घूमने के लिए काफी पर्यटक आते हैं। इसके अलावा यहां रानी महल, चमन महल और गोंड महल हैं। इन पर पुरातत्व विभाग द्वारा लगाए गए सूचना पटल पर इस्लाम नगर के पुराना नाम जगदीशपुर का ही हमेशा से जिक्र किया गया है।

टॅग्स :Madhya Pradeshbhopal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?