मध्यप्रदेश: गुना में हुई पुलिस की बर्बरता की सच्चाई आई सामने, पीड़ित की मां ने दी घटनाक्रम की पूरी जानकारी
By सुमित राय | Published: July 16, 2020 02:46 PM2020-07-16T14:46:06+5:302020-07-16T14:46:06+5:30
मध्यप्रदेश के गुना में पुलिस की बर्बरता पर पीड़ित किसान की मां ने घटना के दो दिन बाद पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है।
मध्यप्रदेश के गुना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची पुलिस किसान दंपति की लाठियों से पिटाई करती दिख रही है। घटना के दो दिन बाद पीड़ित की मां सामने आई है और घटनाक्रम की पूरी जानकारी देते हुए बताया है कि कैसे पुलिसवाले आए और लाठीचार्ज किया।
एएनआई से बात करते हुए पीड़ित की मां ने कहा, "70 पुलिसकर्मी आए और कहा कि यह जमीन सरकार की है, इसे खाली करो। इसके बाद हमने उनसे अनुरोध किया कि हमें पहले फसल की कटाई दें, लेकिन उन्होंने हमें गालियां दी और पिटाई शुरू कर दी। मेरे बेटे ने गुस्से में जहर पी लिया, लेकिन पुलिस ने नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद हमने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।"
70 policemen came & asked us to vacate land saying it belongs to govt. We requested them to let us reap agriculture produce first. But they started abusing & beating us. My son took poison in anger but police ignored. We admitted him to hospital: Mother of victim in Guna incident pic.twitter.com/g8n1Ft4E2K
— ANI (@ANI) July 16, 2020
पूर्व सीएम कमलनाथ ने जताया दुख
गुना में हुई इस घटना पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा, "बड़े दुख की बात है कि आज मध्यप्रदेश की पहचान दलितों पर अत्याचार से होने लगी है। ये सरकार 'सौदे की सरकार' है जो घटना घटी वह बहुत दुखद है, इस सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है।"
बड़े दुख की बात है कि आज मध्यप्रदेश की पहचान दलितों पर अत्याचार से होने लगी है। ये सरकार 'सौदे की सरकार' है जो घटना घटी वह बहुत दुखद है, इस सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है: गुना में हुई घटना पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ pic.twitter.com/eSrddYDGrJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2020
प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "गरीबों पर हमला, दलितों पर हमला, किसान पर हमला, लोकतंत्र पर हमला। यही तो है भाजपा का चाल, चेहरा और चरित्र। इस अन्याय के खिलाफ कांग्रेस जी-जान से लड़ेगी।"
गरीबों पर हमला
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 16, 2020
दलितों पर हमला
किसान पर हमला
लोकतंत्र पर हमला
यही तो है भाजपा का चाल, चेहरा और चरित्र।
इस अन्याय के ख़िलाफ कांग्रेस जी-जान से लड़ेगी। pic.twitter.com/g3uU0Ad7gY
राहुल गांधी ने कहा- उनकी लड़ाई इसी सोच व अन्याय के खिलाफ
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मध्यप्रदेश पुलिस की इस बर्बरता को लेकट ट्वीट किया और कहा कि उनकी लड़ाई इसी सोच व अन्याय के खिलाफ है। उन्होंने घटना से जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "हमारी लड़ाई इसी सोच और अन्याय के खिलाफ है।"
हमारी लड़ाई इसी सोच और अन्याय के ख़िलाफ़ है। pic.twitter.com/egGjgY5Awm
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 16, 2020
क्या है पूरा मामला
बता दें कि मध्यप्रदेश के गुना जिले के जगनपुर क्षेत्र में एक सरकारी मॉडल कॉलेज के निर्माण के लिए निर्धारित सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर दलित दंपति की पिटाई की थी।
दंपति ने मंगलवार को इस मुहिम के विरोध में कीटनाशक पी लिया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार रात गुना के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं । इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने इस घटना के उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।