लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव के लिए बनाई कांग्रेस ने रणनीति, CM कमलनाथ की ऐसे करेंगे मंत्री और पदाधिकारी ब्रांडिंग  

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 10, 2019 19:35 IST

लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भाजपा द्वारा किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने की रणनीति बनाए जाने के बाद अब कांग्रेस और सरकार ने किसानों के बीच पहुंचकर सरकार की ब्रांडिंग करने का फैसला लिया है. 

Open in App

मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन और सरकार दोनों संयुक्त रुप से कमलनाथ सरकार की ब्रांडिंग करने के लिए 15 जनवरी से मैदान में उतरेंगे. मंत्री, संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसान कर्ज माफी की ब्रांडिंग करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ के फोटो लगे आवेदन भरवाएंगे.

लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भाजपा द्वारा किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने की रणनीति बनाए जाने के बाद अब कांग्रेस और सरकार ने किसानों के बीच पहुंचकर सरकार की ब्रांडिंग करने का फैसला लिया है. 

खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंत्रियों के साथ की अनौपचारिक बैठक में मंत्रियों से कहा कि वे गांव-गांव जाएं और किसान कर्ज माफी का आवेदन किसानों से भरवाएं. कमलनाथ ने मंत्रियों से कहा कि वे भाजपा द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार का जवाब दें. गांव-गांव जाकर कर्ज माफी की ब्रांडिंग करें और अब मैदान में दिखाई दें. 

वहीं संगठन ने भी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इस बात के निर्देश दिए हैं कि वे भी सक्रियता दिखाएं. सत्ता और संगठन दोनों ही 15 जनवरी से मैदान में दिखाई देंगे. 15 जनवरी को मुख्यमंत्री कमलनाथ खुद राजधानी भोपाल में वे किसानों के आवेदन भरने की प्रक्रिया की शुरुआत करेंगे. 

इस अवसर पर वे कुछ किसानों के फार्म भी भरवाएंगे. जबकि मंत्री और संगठन पदाधिकारियों के अलावा विधायक एवं जनप्रतिनिधि भी गांव-गांव पहुंचकर किसानों के आवेदन फार्म भरवाएंगे.

भाजपा भी हुई सक्रिय

किसान कर्ज माफी की घोषणा के बाद सरकार बनने के साथ ही भाजपा इसे मुद्दा बना रही है. भाजपा लगातार इस मामले को लेकर यह आरोप लगाती रही कि कांग्रेस भ्रम फैला रही है. भाजपा ने भी मोर्चा, प्रकोष्ठों के साथ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को किसानों के बीच पहुंचकर किसान कर्ज माफी को लेकर मुद्दा बनाने की बात कही है. 

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पाला पीड़ित किसानों का दर्द जानने प्रदेश यात्रा पर निकलने वाले हैं. वे भी 15 से 20 जनवरी के बीच अपनी यात्रा शुरू करने की तैयारी कर रहे है. इसकी जिÞम्मेदारी भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा को दी गयी है. किसानों के मुद्दे को लेकर भाजपा पूरे प्लान के साथ फिर मैदान में उतरने की तैयारी में है. 16 जनवरी को वो प्रदेश के हर जिला मुख्यालय में ज्ञापन सौंपेगी. इसके जरिए पार्टी पाला पीड़ित किसान को राहत और सोयाबीन पर समर्थन मूल्य देने की मांग करेगी.

टॅग्स :कमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसलोकसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल