Madhya Pradesh Exit Poll 2019 : चाणक्य के सर्वे में बीजेपी को 27 सीटें और कांग्रेस को 2 सीटें मिलने का अनुमान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 19, 2019 06:37 PM2019-05-19T18:37:17+5:302019-05-20T12:15:34+5:30

Madhya Pradesh Lok Sabha Elections Exit Poll Results 2019 Live Updates:मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें है। विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस ने 15 सालों बाद राज्य में वापसी की है।

Madhya Pradesh Lok Sabha Elections Exit Poll Results 2019 Live Updates by Chanakya, NDTV, India Today, Times Now and ABP for 29 Lok Sabha Seats | Madhya Pradesh Exit Poll 2019 : चाणक्य के सर्वे में बीजेपी को 27 सीटें और कांग्रेस को 2 सीटें मिलने का अनुमान

लोकसभा चुनाव 2019 मध्य प्रदेश एग्जिट पोल्स

Highlightsइंडिया टुडे-ऐक्सिस के सर्वे में बीजेपी को 26 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान हैएबीपी न्यूज-नील्सन के सर्वे में बीजेपी को 24 सीटें मिलने का अनुमान हैलोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी ने 27 सीटों पर जीत हासिल की थी

लोकसभा चुनाव 2019 में रविवार (19 मई) को सभी राज्यों में मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई है। मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें है। एग्जिट पोल्स 2019 से अनुसार बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। वहीं कांग्रेस की सीटें बढ़कर 3 हो सकती हैं।

लोकसभा चुनाव 2014 में मोदी लहर में बीजेपी ने 29 सीटों में से 27 पर जीत हासिल करना पड़ा था। उस समय सिर्फ कांग्रेस से ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ जीतने में सफल रहे थे।

हालांकि लोकसभा चुनाव के बाद से ही राज्य में बीजेपी का ग्राफ गिरता चला गया। डेढ़ साल बाद ही रतलाम लोकसभा उप चुनाव में बीजेपी को कांग्रेस के हाथों सीट गंवानी पड़ी। इसके बाद विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस ने शिवराज सरकार को पराजित किया। 

कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को मध्य प्रदेश का नया चेहरा बनाया है। सरकार में आते ही कमलनाथ के किसानों के कर्ज माफी का दावा किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी देश भर में किसानों के कर्ज माफ का मुद्दा उठाया है और बार-बार कमलनाथ सरकार का ही उदाहरण दिया है।

वहीं बीजेपी राज्य में पीएम मोदी के नाम के सहारे ही चुनाव लड़ी। चर्चा थी कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव लड़ेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं विदिशा से सुषमा स्वराज और इंदौर से लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन चुनाव नहीं लड़ीं।

पार्टीएबीपी न्यूज-नील्सनइंडिया टुडे-ऐक्सिसटाइम्स नाउ-वीएमआर

न्यूज 24- टुडेज चाणक्य

रिपब्लिक टीवी-सी वोटर एग्जिट पोल

बीजेपी2426 से 28242724
कांग्रेस51 से 3525
अन्य00000
      

English summary :
Madhya Pradesh Lok Sabha Elections Exit Poll Results 2019 Live Updates: Get Latets Updates, News on Poll Prediction of BJP, Congress, TMC in MP for General Elections 2019 by Chanakya, NDTV, India Today, Times Now and ABP of 29 Lok Sabha Seats after the last phase of polling for elections are over.


Web Title: Madhya Pradesh Lok Sabha Elections Exit Poll Results 2019 Live Updates by Chanakya, NDTV, India Today, Times Now and ABP for 29 Lok Sabha Seats



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Madhya Pradesh Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/madhya-pradesh.