हैरान करने वाला मामला, पांच दिन में 2 शादी! फिर गायब हो गया दूल्हा, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

By विनीत कुमार | Published: December 21, 2020 08:53 AM2020-12-21T08:53:02+5:302020-12-21T08:59:39+5:30

मध्य प्रदेश में एक शख्स के पांच दिन में दो शादी करने और फिर गायब हो जाने के मामले ने पुलिस को हैरान कर दिया है। पहली लड़की के परिजनों ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है।

Madhya Pradesh Khandwa man does two marriages in five days and disappeared | हैरान करने वाला मामला, पांच दिन में 2 शादी! फिर गायब हो गया दूल्हा, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

पांच दिन में दो शादी रचाकर दूल्हा गायब (फाइल फोटो)

Highlightsपांच दिन में दो शादी रचाकर गायब हुआ दूल्हा, मध्य प्रदेश के खंडवा और महू में की शादीपुलिस को मिली शिकायत के अनुसार शख्स ने 2 दिसंबर और फिर 5 दिसंबर को अलग-अलग रचाई शादीपहली शादी के कुछ दिन बाद भोपाल जाने का बहाना बताकर घर से निकला शख्स, दूसरी शादी में लड़की के परिजन ने पहचान

मध्य प्रदेश के खंडवा (Khandwa) में एक शख्स के कथित तौर पर पांच दिन में दो लड़कियों से शादी करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी के बाद से दूल्हा गायब भी है। इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार खंडवा की कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी बी एल मंडलोई ने बताया कि एक लड़की के परिजन ने इस संबंध में शनिवार को शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक पांच दिनों में दो शादी करने वाला ये शख्स 26 साल का है और इंदौर के मूसाखेडी इलाके का रहने वाला है। शिकायत के अनुसार शख्स ने खंडवा की लड़की से दो दिसंबर को शादी की और फिर सात दिसंबर को इंदौर जिले के महू तहसील के एक गांव में दूसरी लड़की से इसकी शादी हुई।

दूसरी शादी में लड़की के रिश्तेदार ने पहचाना

पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक शख्स की दूसरी शादी में खंडवा से ही एक व्यक्ति गया था। ये व्यक्ति पहली लड़की का भी रिश्तेदार था। उसने दूल्हे बने इस शख्स को पहचान लिया और फोटो खींचकर पहली लड़की के परिजनों को भेज दिया। 

इससे पूरे मामले की पोल खुल गई। इसके बाद ही खंडवा की लड़की के परिवार वालों ने शनिवार को पुलिस में शिकायत की।

परिवार की शिकायत में ये भी बताया गया है कि शादी में और दुल्हन को दिये जाने वाले सामान में करीब 10 लाख रुपये खर्च हुआ है। यही नहीं, लड़की से शादी करने के बाद शख्स उसे अपने घर इंदौर भी ले गया था। 

इसके कुछ दिनों के बाद उसने लड़की को बताया कि उसे भोपाल जाना है। उसने कुछ जरूरी काम का बहाना बनाया। इसके बाद वो महू चला गया जहां उसने दूसरी शादी की। दूसरी शादी के बाद अभी तक वो अपने घर नहीं आया है। साथ ही उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।

Web Title: Madhya Pradesh Khandwa man does two marriages in five days and disappeared

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे