वहीदा रहमान को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान देने मुंबई जाएगी मध्य प्रदेश सरकार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: January 3, 2020 05:06 AM2020-01-03T05:06:45+5:302020-01-03T05:06:45+5:30

अपने जमाने की खूबसूरत अदाकारा वहीदा को वर्ष 2018-19 का किशोर कुमार सम्मान सम्मान दिया जाना है. अस्वस्थता के कारण खंडवा आकर सम्मान लेने में उन्होंने असमर्थता जताई थी, जिसके चलते मंत्री डा. विजयलक्ष्मी साधौ और वरिुष्ठ अफसर मुंबई जाकर उन्हें इस सम्मान से नवाजेंगे.

Madhya Pradesh government will go to Mumbai to give National Kishore Kumar Award to Waheeda Rehman | वहीदा रहमान को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान देने मुंबई जाएगी मध्य प्रदेश सरकार

फिल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान की फाइल फोटो। (Image Courtesy: Facebook/@PRANJALI09)

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दिए जाने वाला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान देने के लिए सरकार ने प्रसिद्ध सिने अभिनेत्री वहीदा रहमान को मुंबई जाकर सम्मानित करने का फैसला लिया है. वहीदा रहमान को वर्ष 2018-19 का किशोर कुमार सम्मान दिया गया था, लेकिन सम्मान समारोह में वे अस्वस्थता के कारण खण्डवा नहीं आ सकीं थी.

प्रसिद्ध सिने अभिनेत्री वहीदा रहमान को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार मुंबई जाएगी. अपने जमाने की खूबसूरत अदाकारा वहीदा को वर्ष 2018-19 का किशोर कुमार सम्मान सम्मान दिया जाना है. अस्वस्थता के कारण खंडवा आकर सम्मान लेने में उन्होंने असमर्थता जताई थी, जिसके चलते मंत्री डा. विजयलक्ष्मी साधौ और वरिुष्ठ अफसर मुंबई जाकर उन्हें इस सम्मान से नवाजेंगे. गायक किशोर कुमार की याद में मध्य प्रदेश का संस्कृति विभाग उत्कृष्टता और सृजन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करता है.

अब तक इन्हें मिल चुका है किशोर कुमार सम्मान

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 1997 -98 से यह सम्मान दिया जा रहा है. इस सम्मान के तहत अब तक हृषिकेश मुखर्जी 1997-98, नसीरुद्दीन शाह 1998-99, गुलजार 1999-2000, कैफी आजमी 2000-01, बी.आर. चोपड़ा 2001-02, अमिताभ बच्चन 2002-03, गोविन्द निहलानी, 2003-04, जावेद अख़्तर 2004-05, श्याम बेनेगल 2005-06, शत्रुघ्न सिन्हा 2006-07, मनोज कुमार 2007-08, गुलशन बावरा 2008-09, यश चोपड़ा 2009-10, स्वर्गीय देव आनंद ,मुंबई - अभिनय 2010-11, सलीम खान, मुंबई, पटकथा लेखन 2011-12, समीर, मुंबई - गीतलेखन 2012-13, सु सई परांजपे, मुंबई निर्देशन 2013-14, दिलीप कुमार, मुंबई अभिनय 2014-15, प्रियदर्शन फिल्म निर्देशक 2017-18 नवाजे जा चुके हैं.

सरकार ने द्वारा वर्ष 2018-19 का यह सम्मान फिल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान को देने की घोषणा की थी, जिसके लिए उन्हें मुंबई जाकर सम्मानित किया जाएगा.

Web Title: Madhya Pradesh government will go to Mumbai to give National Kishore Kumar Award to Waheeda Rehman

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे