लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश सरकार ने आठ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, जानें किसे मिला कौन सा विभाग

By भाषा | Updated: August 11, 2020 01:21 IST

मध्यप्रदेश सरकार ने सोमवार रात को भारतीय प्रशासनिक सेवा में फेरबदल किया और आठ वरिष्ठ अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश सरकार ने सोमवार रात को आईएएस के आठ वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया।डॉ. राजेश कुमार राजौरा अब गृह एवं जेल विभाग के नये अपर मुख्य सचिव होंगे।

भोपाल।मध्यप्रदेश सरकार ने सोमवार रात को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के आठ वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया। मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्रम विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश कुमार राजौरा अब गृह एवं जेल विभाग के नये अपर मुख्य सचिव होंगे।

गृह एवं जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव एस एन मिश्रा जल संसाधन विभाग के नये अपर मुख्य सचिव होंगे। इसके साथ ही उन्हें परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इनके अलावा, मनोज गोविल को वित्त विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। उन्हें योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। दीपाली रस्तोगी वाणिज्यिक कर विभाग की नई प्रमुख सचिव होंगी। जबकि, शिवशेखर शुक्ला को संस्कृति, पर्यटन एवं जनसंपर्क विभागों का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

आदेश के अनुसार, फैज अहमद किदवई को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। विवेक कुमार पोरवाल को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग का सचिव बनाने के साथ-साथ उद्योग आयुक्त की जिम्मेदारी दी गयी है। जॉन किंग्सली ए आर को मध्य प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। इसके अलावा, उन्हें मध्य प्रदेश ट्रेड एंड इन्वेटसमेंट फैसिलिटेशन कार्पोरेशन लिमिटेड (ट्रायफेक) के प्रबंध संचालक की भी जिम्मेदारी दी गई है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन