मध्य प्रदेश: ग्वालियर में फ्रिज के कंप्रेसर में ब्लास्ट, 4 की मौत, 2 घायल
By स्वाति सिंह | Published: September 29, 2018 09:56 AM2018-09-29T09:56:23+5:302018-09-29T09:56:23+5:30
घर में रखे फ्रिज का अचानक कंप्रेसर फटने से मकान की दीवार ढह गई और घर में सो रहे लोगों की मौत हो गई।
भोपाल, 29 सितंबर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शनिवार को घर में रखे फ्रिज फटने से भयंकर हादसा हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोगों के घायल होने की खबर है। यह घटना ग्वालियर के दर्पण कॉलोनी की है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक घर में रखे फ्रिज का अचानक कंप्रेसर फटने से मकान की दीवार ढह गई और घर में सो रहे लोगों की मौत हो गई।
Madhya Pradesh: Four people dead, two injured in wall collapse due to refrigerator compressor blast, in Gwalior's Darpan Colony pic.twitter.com/lB6DCQH9LD
— ANI (@ANI) September 29, 2018
इसके साथ ही आस-पास के मकान तक हिल गए। इसके साथ ही यह भी अंदाज लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते यह हादसा हुआ था।
पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है। वहीं घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।