लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: भोपाल में सड़कों पर उतरा किसान, कई लीटर बहाया दूध

By राजेंद्र पाराशर | Updated: May 29, 2019 20:18 IST

आम किसान यूनियन और राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किसानों के मांगों को लेकर पहले चरण में आज से आंदोलन की चेतावनी दी थी. इसके तहत आम किसान यूनियन के अनिल यादव के नेतृत्व में प्रदेश में किसान सड़क पर उतरे.

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने 1 जून से प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली है.आंदोलनकारी किसानों का दावा है कि देवास, धार, उज्जैन, राजगढ़ में आंदोलन के चलते सब्जियों और दूध की आपूर्ति प्रभावित हुई है. वहीं प्रदेश के महानगर ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर में हर जगह शांति है.

राजधानी में आज (29 मई) फिर आम किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान सड़क पर उतरे. किसानों ने दूध सड़कों पर बहाया और सब्जियां फेंक कर विरोध किया. वहीं राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से चर्चा के बाद हड़ताल वापस ले ली. मुख्यमंत्री ने कर्जमाफी के निराकरण के लिए एक समिति बनाने की बात किसान नेताओं से चर्चा में कही. यह समिति तय वक्त के अंदर किसानों के मामले निपटाएगी.

आम किसान यूनियन और राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किसानों के मांगों को लेकर पहले चरण में आज से आंदोलन की चेतावनी दी थी. इसके तहत आम किसान यूनियन के अनिल यादव के नेतृत्व में प्रदेश में किसान सड़क पर उतरे. इस बार मालवा के साथ किसानों की नाराजगी का असर राजधानी भोपाल में भी देखने को मिला. मंगलवार को कृषि मंत्री सचिन यादव के साथ जब बातचीत विफल हो गई तो अनिल यादव के नेतृत्व में आज सुबह से आंदोलन शुरु हुआ.

राजधानी में कुछ किसानों ने प्रदर्शन किया और दूध सड़कों पर बहाया. साथ ही सब्जियां भी सड़कों पर फेंक कर विरोध जताया. भोपाल में जरूर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन किया. प्रतीकात्मक रूप में एक किसान को दूध से नहलाकर विरोध जताया. वैसे राजधानी मेें ज्यादा असर नजर नहीं आया, सब्जियों और दूध की आपूर्ति पिछले दिनों की तरह सामान्य तौर पर जारी है. आंदोलनकारी किसानों का दावा है कि देवास, धार, उज्जैन, राजगढ़ में आंदोलन के चलते सब्जियों और दूध की आपूर्ति प्रभावित हुई है. वहीं प्रदेश के महानगर ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर में हर जगह शांति है.

मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद कक्काजी ने वापस ली हड़ताल

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने 1 जून से प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली है. संगठन ने ये फैसला मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ हुई बैठक के बाद लिया. इस बैठक में मुख्यमंत्री ने कर्ज माफी के अलावा किसानों की अन्य मांगों पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद किसान यूनियन ने ये फैसला लिया. बैठक मुख्यमंत्री कमलनाथ के अलावा कृषि मंत्री सचिन यादव, वित्त मंत्री तरुण भनोत के अलावा कई विभागों के प्रमुख सचिव मौजूद थे. बैठक में तय हुआ कि किसानों की कर्जमाफी के लिए एक निराकरण समिति बनाई जाएगी, जो तय वक्त के अंदर इस मसले को हल करेगी. बैठक में संगठन ने किसानों के मुद्दे पर सात दिन का विशेष सत्र बुलाने की भी मांग की है. भूमि अधिग्रहण कानून खत्म करने की मांग भी उठाई गई.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया