लाइव न्यूज़ :

आदिवासी प्रदर्शकारियों के समर्थन में शिवराज, पुलिस से लेने पहुंच गए लोहा

By राजेंद्र पाराशर | Updated: June 18, 2019 21:07 IST

प्रदेश में कई दिनों से चल रहा आदिवासियों का आंदोलन आखिरकार मंगलवार की शाम को समाप्त हो गया है. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आदिवासियों की सभी मांगे मान ली है, जिसके बाद शिवराज ने इसे आदिवासियों की जीत बताया और उनके साथ विजय जुलूस भी निकाला.

Open in App

राजधानी भोपाल में प्रदर्शन के लिए आ रहे आदिवासियों को मंगलवार (18 जून) को भदभदा क्षेत्र में पुलिस ने रोक दिया. इस बात से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खफा हो गए और वे स्वयं भदभदा पहुंचे और प्रदर्शन करने वाले आदिवासियों के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर शहर आए. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के माध्यम से अपने अधिकारों की बात कहने आए आदिवासियों को रोकना अलोकतांत्रिक है.

आदिवासियों ने राजधानी में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अनुमति पूर्व में प्रशासन से ली थी. इसके तहत न्यू मार्केट क्षेत्र में आदिवासियों का धरना, प्रदर्शन था. इस अनुमति के तहत सुबह आदिवासी भोपाल की ओर आ रहे थे. तभी भदभदा के समीप आदिवासियों के ट्रैक्टरों को पुलिस ने रोक दिया.

प्रशासन ने उन्हें रोकने के बाद कहा कि वह पैदल ही भोपाल तक जाएं और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें. प्रशासन ने आदिवासियों को रातीबड़ और भदभदा क्षेत्र में रोका था. इस बात की जानकारी जब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लगी तो वे स्वयं प्रदर्शनकारियों के पास पहुंचे और पुलिस, प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताई. इसके बाद उन्होंने आदिवासियों से कहा कि वे उनके साथ प्रदर्शन स्थल तक चल रहे हैं. इसके बाद शिवराज स्वयं आदिवासियों के साथ ट्रेक्टर पर सवार हो गए और आदिवासियों का काफिला उनके पीछे-पीछे चल पड़ा.

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि आदिवासी भाइयों-बहनों को उनकी मांग रखने और शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने से जिस तरह कमलनाथ सरकार व स्थानीय प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया है, वह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है, संवैधानिक अधिकारों का हनन है. मैं यह होने नहीं दूंगा. यहां उल्लेखनीय है कि प्रदर्शन करने राजधानी पहुंचे आदिवासी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी के थे. वे अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन करने आज राजधानी पहुंचे थे.

मुख्यमंत्री ने मानी मांगे, निकाला विजय जुलूस

प्रदेश में कई दिनों से चल रहा आदिवासियों का आंदोलन आखिरकार मंगलवार की शाम को समाप्त हो गया है. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आदिवासियों की सभी मांगे मान ली है, जिसके बाद शिवराज ने इसे आदिवासियों की जीत बताया और उनके साथ विजय जुलूस भी निकाला.

गौरतलब है कि आदिवासियों की समस्याओं पर मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बैठक हुई थी. बैठक में आदिवासियों का प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा. बता दें कि आदिवासियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ के बुलावे पर शिवराज सिंह मंत्रालय पहुंचे थे. आदिवासियों ने प्रदेश सरकार से वनाधिकार कानून के तहत पट्टा देने, तेंदु पत्ता के बोनस का पूरा पैसा देना और वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में तब्दील करने समेत कई अन्य मांगे रखी थी.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालकमलनाथशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया