मध्य प्रदेश चुनाव 2018: कांग्रेस के बाद अब बसपा के चक्कर में उलझी सपा, गोंगपा

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Published: October 18, 2018 05:13 AM2018-10-18T05:13:25+5:302018-10-18T05:13:25+5:30

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम का कहना है कि सपा और गोंगपा के बीच एक साथ चुनाव लड़ने का फैसला हो गया है।

Madhya Pradesh Elections 2018: SP is looking BSP for alliance | मध्य प्रदेश चुनाव 2018: कांग्रेस के बाद अब बसपा के चक्कर में उलझी सपा, गोंगपा

सांकेतिक तस्वीर

-राजेन्द्र पाराशर
मध्य प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी ने गठबंधन को लेकर कांग्रेस को दिए झटके के बाद अब समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को उलझा दिया है। सपा और गोंगपा इसके चलते अपने प्रत्याशी घोषित नहीं कर पा रही है। हालांकि सपा, गोंगपा ने तय कर लिया है कि दोनों दल मिलकर प्रदेश में 110 सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे।

मध्यप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी द्वारा कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर मायावती ने झटका देने के बाद अब समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का उलझा दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरासिंह मरकाम के बीच गठबंधन की बात पूरी हो गई है।

दोनों दलों ने तय किया है कि वे मध्य प्रदेश में 110 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे। इनमें सपा के 40 और गोंगपा के 70 प्रत्याशी होंगे। इस बीच अखिलेश यादव की बहुजन समाज पार्टी से भी गठबंधन को लेकर चर्चा हुई। इस चर्चा के तीनों दलों बसपा, सपा और गोंगपा द्वारा मिलकर मध्यप्रदेश में चुनाव लड़ने की बात पर विचार किया, जिस पर मायावती की सहमति भी मिली, मगर मायावती ने अब तक अखिलेश को कोई जवाब नहीं दिया है।

अखिलेश और मायावती के बीच हुई चर्चा के बाद सपा और गोंगपा ने 120 सीटें बसपा और अन्य छोटे दलों के लिए छोड़ दी, मगर न तो छोटे दलों ने अब तक सपा, गोंगपा को अपना कोई ठोस फैसला सुनाया है और न ही मायावती ने इस मामले में कोई चर्चा को आगे बढ़ाया है। इसके चलते मामला अब उलझता नजर आने लगा है।

बसपा द्वारा कोई फैसला न सुनाए जाने के चलते सपा और गोंगपा में अब भी उलझन में है। वे अपने तय प्रत्याशी भी घोषित नहीं कर पा रहे हैंं। बताया जाता है कि दोनों दलों (सपा, बसपा) महाकौशल, बुंदेलखंड में अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी की है। बसपा के अलावा सपा, गोंगपा के साथ लोक तांत्रिक जनता दल, माकपा, भाकपा और समानता दल के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही थी, मगर इन दलों ने भी अब तक कोई चर्चा नहीं की है।

बसपा के फैसले का इंतजार

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम का कहना है कि सपा और गोंगपा के बीच एक साथ चुनाव लड़ने का फैसला हो गया है। इसके तहत गोंगपा 70 सीटों पर और सपा 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हम जल्द ही प्रत्याशी घोषित करेंगे। उन्होंने बताया कि बसपा से भी उनकी बात चल ही है, बसपा ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। जल्द ही उनका फैसला हो जाएगा और शेष 120 सीटों पर बसपा और कुछ अन्य छोटे दल अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर मध्यप्रदेश में चुनाव मैदान में होंगे। छोटे दलों को लेकर श्याम सिंह ने कहा कि जल्द ही इन दलों का फैसला होगा इसके बाद हम नामों की जानकारी भी देंगे।
(राजेन्द्र पाराशर लोकमत समाचार के संवाददाता हैं)

Web Title: Madhya Pradesh Elections 2018: SP is looking BSP for alliance

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे