लाइव न्यूज़ :

एमपी उपचुनावः कांग्रेस ने बोला ज्योतिरादित्य पर हमला, कहा-भाजपा ने दूल्हा बताकर सिंधिया को बाराती बनाने से किया इंकार

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: October 27, 2020 20:31 IST

भाजपा ने पहले सिंधिया का फोटो अपने डिजिटल प्रचार रथ से गायब किया, फिर स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम दसवें नंबर पर डाला, उनके एक भी समर्थक का नाम स्टार प्रचारक की सूची में शामिल नहीं किया और अब भाजपा जो संकल्प पत्र ला रही है, उसमें भी सिंधिया का फोटो नदारद है?

Open in App
ठळक मुद्देसलूजा ने कहा कि डिजिटल रथ से फोटो गायब के बाद हुई किरकिरी से बचने के लिए, इस बार भाजपा ने एक नया तरीका निकाला है. भाजपा के नेतृत्व ने सिंधिया का फोटो इस संकल्प पत्र में शामिल नहीं किया है, उन्हें अतिरिक्त बना दिया गया है.संकल्प पत्र से भी गायब क्यों कर दिया गया है? शिव-ज्योति एक्सप्रेस आखिर कहाँ गायब है, कहाँ पंचर पड़ी है?

भोपालः मध्य प्रदेशकांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने भाजपा और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला करते हुए कहा कि जो भाजपा यह कहती फिरती थी कि सिंधिया उनकी पार्टी का प्रमुख चेहरा हैं.

उसी भाजपा ने पहले सिंधिया का फोटो अपने डिजिटल प्रचार रथ से गायब किया, फिर स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम दसवें नंबर पर डाला, उनके एक भी समर्थक का नाम स्टार प्रचारक की सूची में शामिल नहीं किया और अब भाजपा जो संकल्प पत्र ला रही है, उसमें भी सिंधिया का फोटो नदारद है? भाजपा ने दूल्हा बताकर अब सिंधिया को बाराती बनाने से भी इंकार कर दिया है.

सलूजा ने कहा कि डिजिटल रथ से फोटो गायब के बाद हुई किरकिरी से बचने के लिए, इस बार भाजपा ने एक नया तरीका निकाला है. इस बार संकल्प पत्र की प्रति साफ्ट कापियों में सारे प्रत्याशियों को भेजी गई है, उसमें सिंधिया का फोटो तो शामिल नहीं है लेकिन प्रत्याशियों को कहा गया है कि वह चाहे तो एक-दो अतिरिक्त पेज लगाकर किसी का भी अतिरिक्त फोटो इस संकल्प पत्र में जोड़ सकते हैं लेकिन भाजपा के नेतृत्व ने सिंधिया का फोटो इस संकल्प पत्र में शामिल नहीं किया है, उन्हें अतिरिक्त बना दिया गया है.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक सलूजा ने  भाजपा  से सवाल पूछते हुए कहा कि भाजपा यह  बताए कि  उनका यह चाकलेटी चेहरा डिजिटल रथों से गायब करने के बाद अब उनके संकल्प पत्र से भी गायब क्यों कर दिया गया है? शिव-ज्योति एक्सप्रेस आखिर कहाँ गायब है, कहाँ पंचर पड़ी है?

सलूजा ने तंज कसते हुए कहा कि जो सिंधिया, शिवराज के साथ खुद को एक और एक ग्यारह बताते थे, आज भाजपा ने उन्हें जीरो क्यों बना दिया है? दोनों की जोड़ी आखिर कहां गायब है? आखिर शिवराज ने सिंधिया के साथ किनारा क्यों कर लिया है, क्यों अपने चुनाव प्रचार से सिंधिया को शिवराज दूर रख रहे हैं? 30 लोगों की स्टार प्रचारकों की सूची में पूरे प्रदेश से एक भी सिंधिया समर्थक का नाम भाजपा को क्यों नहीं मिला? सिंधिया का नाम दसवें नम्बर पर क्यों? भाजपा इसका जवाब दे.

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावउपचुनावमध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ज्योतिरादित्य सिंधियाकमलनाथशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत