लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः चुनावी रण में प्रत्याशियों की बढ़ी चिंताएं, वोटर्स से की जा रही NOTA दबाने की अपील 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 23, 2018 17:42 IST

सवर्ण आंदोलन के बाद प्रदेश भर में 'नोटा' की हवा है, सभी दल सबसे ज्यादा नोटा से डर रहे हैं। आरक्षण को लेकर गुस्से में नोटा को वोट देने की अपील की जा रही, अगर यही स्तिथि रही तो वोटों के बिखराव और 'नोटा' पर गिरने वाले वोट के बाद किसी एक पार्टी के खाते में स्पष्ट बहुमत आना भी मुश्किल हो सकता है।

Open in App

मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनाव में खड़े छोटे-बड़े दलों के द्वारा प्रत्याशियों को रिझाने के लिए तरह-तरह से चुनाव प्रचार किया जा रहा है। राजधानी में इन दिनों नोटा का बटन दबाने के लिए ब्रह्म समागम संगठन ने प्रचार अभियान तेज किया है। इस संगठन को इस तरह का प्रचार करने के लिए चुनाव आयोग ने अनुमति भी दी है। इस तरह के प्रचार ने प्रत्याशियों की चिंता को बढ़ा दिया है।

विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच भोपाल की सड़कों पर घूमती एक गाड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है। गाड़ी पर तमाम बैनर-पोस्टर लगे हैं, उनमें मतदाताओं से नोटा का बटन दबाने की अपील की जा रही है। नोटा का ये प्रचार ब्रह्म समागम संगठन कर रहा है।

 हैरानी की बात तो ये है कि इसके लिए संगठन ने चुनाव आयोग से परमीशन भी ले रखी है। आयोग ने 6 प्रचार वाहनों की इजाजत दी है। अब इन प्रचार वाहनों से नोटा का प्रचार किया जा रहा है। इसके पीछे मुख्य कारण है एट्रोसिटी एक्ट और आरक्षण, क्योंकि किसी भी दल ने अपने घोषणा पत्र में एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन या आर्थिक आधार पर आरक्षण जैसे मुद्दे पर कोई भी घोषणा या वचन नही दिया है। जिसके चलते संगठन में राजनैतिक दलों के प्रति आक्रोश है।

सवर्ण आंदोलन के बाद प्रदेश भर में 'नोटा' की हवा है, सभी दल सबसे ज्यादा नोटा से डर रहे हैं। आरक्षण को लेकर गुस्से में नोटा को वोट देने की अपील की जा रही, अगर यही स्तिथि रही तो वोटों के बिखराव और 'नोटा' पर गिरने वाले वोट के बाद किसी एक पार्टी के खाते में स्पष्ट बहुमत आना भी मुश्किल हो सकता है। प्रदेश में पहले भी नोटा बड़ा उलटफेर कर चूका है, इसीलिए पार्टियों का डर भी जायज है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया