लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः गृहमंत्री ने भी माना, एम्बुलेंस से हो रही अफीम की तस्करी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 9, 2018 10:06 IST

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने मादक पदार्थों की तस्करी की जांच के लिए समिति गठित करने का फैसला किया है।

Open in App

मध्य प्रदेश के तीन जिलों मंदसौर, रतलाम और नीमच जिलों में मादक पदार्थो तस्करी के लिए एंबुलेंस के इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। विधानसभा में गुरुवार को यह मामला भारतीय जनता पार्टी के विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने उठाया। सूबे के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी एंबुलेंस के जरिए अफीम की तस्करी की बात स्वीकार की है।

गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'ये सही है कि अलग-अलग तरीके से अफीम की तस्करी हो रही है। मंदसौर, रतलाम और नीमच में ये देखने में आया है कि काफी संख्या में एम्बुलेंस हैं। यहां जो एम्बुलेंस हैं, उनकी कितनी जरूरत है इसकी जांच कराएंगे।' 

परिवहन व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने एक समिति गठित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा, "मंदसौर, रतलाम और नीमच जिलों से राजस्थान तक मादक पदार्थो की तस्करी के लिए एम्बुलेंस का उपयोग किया जा रहा है।"

गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने स्वीकार किया कि एंबुलेंस के जरिए मादक पदार्थो की तस्करी हो रही है। उन्होंने जांच के लिए गृह, परिवहन और स्वास्थ्य विभाग की समिति बनाने की घोषणा की। यह समिति एंबुलेंस की उपयोगिता और उपलब्ध एंबुलेंस का परीक्षण कर अपना प्रतिवेदन देगी।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप