लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: देवास में सफाईकर्मियों पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

By भाषा | Updated: April 18, 2020 14:44 IST

देवास के अलावा इंदौर में भी सर्वे करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ एक गुंडे ने न सिर्फ अभद्रता की बल्कि महिला मोबाइल छीन कर उसे तोड़ा दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देदेवास में नाली साफ करने गए लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया. पूछताछ में एक आरोपी ने बताया कि बंद के दौरान जामा मस्जिद के सदर गोप खां (60) ने उन्हें हमले के लिए उकसाया था

मध्य प्रदेश के देवास जिला मुख्यालय से लगभग 125 किलोमीटर दूर अल्पसंख्यक समुदाय के एक इलाके में नाली साफ कर रहे सफाईकर्मियों पर शनिवार को जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी फरार है। खातेगांव पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सज्जन सिंह मुकाती ने बताया कि आशीष राजौर की शिकायत पर पुलिस ने आदिल खां, आदिल के पिता हबीब खां और गोप खां को आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।

आदिल का भाई आरिफ खां फिलहाल फरार है। मुकाती ने आशीष के हवाले से बताया कि आशीष, दीपक कलोसिया और चंकी कोयला मोहल्ला में नाली की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान आदिल ने यह कहते हुए उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया कि नाली साफ करने से बहुत बदबू आती है। बचाव में तीनों सफाईकर्मी वहां से भागे तो आदिल ने तीनों का पीछा किया और दीपक एवं चंकी पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि शोर सुनकर अन्य लोगों के आ जाने के बाद आदिल वहां से भाग गया।

उन्होंने बताया कि आदिल के साथ उसका भाई आरिफ और पिता हबीब भी सफाईकर्मियों को मारने दौड़े थे। पुलिस ने आदिल और उसके पिता हबीब खां को कन्नौद के पास जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आदिल ने बताया कि बंद के दौरान कोयला मोहल्ला की जामा मस्जिद के सदर गोप खां (60) ने उन्हें हमले के लिए उकसाया था और कहा था कि ‘‘ये लोग हम नमाजियों को मार रहे हैं। इसी बहकावे में आकर हमने उक्त घटना को अंजाम दिया’’। मुकाती ने बताया कि पुलिस ने गोप खां को भी आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है जबकि मामले के एक अन्य आरोपी आरिफ की तलाश की जा रही है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसमध्य प्रदेशकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा