लाइव न्यूज़ :

पिता की मौत की खबर बर्दाश्त नहीं कर पाई बेटी, कुएं में कूदकर दी जान, घटना मध्य प्रदेश की

By भाषा | Updated: January 21, 2023 11:57 IST

देहात थाना के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) पहलवान चौहान ने बताया कि बरखेड़ा जागीर गांव निवासी रामबाबू धाकड़ को शुक्रवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। उन्होंने कहा कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने धाकड़ को मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे बरखेड़ा जागीर गांव निवासी रामबाबू धाकड़ को शुक्रवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई।इसकी सूचना मिलने के बाद बेटी घर से बाहर गई फिर नहीं लौटी, तलाशी में उसका शव कुएं में मिला।

अशोकनगरः मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में पिता की मौत की खबर सुनकर 11 साल की एक लड़की ने कथित तौर पर कुंए में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार को अशोकनगर देहात थाना क्षेत्र के बरखेड़ा जागीर गांव में हुई।

देहात थाना के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) पहलवान चौहान ने बताया कि बरखेड़ा जागीर गांव निवासी रामबाबू धाकड़ को शुक्रवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। उन्होंने कहा कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने धाकड़ को मृत घोषित कर दिया।

चौहान के मुताबिक, परिजनों द्वारा फोन पर धाकड़ की मौत की सूचना दिए जाने के बाद उसकी 11 साल की बेटी घर से निकल गई और वापस नहीं आई। उन्होंने बताया कि तलाश करने पर बच्ची का शव एक कुएं में मिला। पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। 

टॅग्स :Madhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप