लाइव न्यूज़ :

नक्सली हमले में मौत के मुंह से बाहर आया था जवान, 4 साल से पॉलीथीन में आंत रख कर भटकने को मजबूर

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 25, 2018 01:22 IST

2014 में छत्तीसगढ़ की झीरम घाटी में नक्सली हमले में मनोज के साथ वाले 17 जवान शहीद हो गए थे।

Open in App

भोपाल, 25 मार्च; मध्यप्रदेश के तरसमा गांव के रहने वाले  सीआरपीएफ जवान मनोज तोमर की जिंदगी पिछले चार सालों से मौत से भी बदतर हो गई है। मनोज तोमर पिछले चार सालों से अपनी आंत को पॉलीथिन में लपेटकर जिंदगी जी रहे हैं। इस खबर की सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

असल में मार्च 2014 में छत्तीसगढ़ की झीरम घाटी में नक्सली मुठभेड़ में मनोज ने 7 गोलियां अपने पेट पर खाई थी। पेट में इतनी गोलियां लगने से मनोज की जान तो बन गई लेकिन गंभीर घायल होने की स्थिति में आंत को पेट में रखने का ऑपरेशन उस समय संभव नहीं था, इसलिए आंत का कुछ हिस्सा बाहर ही रह गया। तब से लेकर आजतक वह आंत का हिस्सा बाहर ही है।

मनोज की इस बीमारी का इलाज अब करवाया जा सकता है लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से मनोज इसका इलाज नहीं करवा पा रहे हैं। यही नहीं, गोली लगने से उनकी एक आंख की रोशनी भी जा चुकी है। मनोज आय दिन इलाज और अन्य सुविधाओं के लिये मंत्रियों व सरकारी अस्पतालों के चक्कर काटते हैं लेकिन उन्हें कहीं से कोई मदद की आस नहीं दिख रही है।  

अगर सीआरपीएफ के नियम की बात करें तो जवानों का केवल अनुबंधित अस्पतालों में ही इलाज कराया जा सकता है। किसी अन्य अस्पताल में इलाज का खर्च जवान को ही उठाना पड़ता है। बता दें मार्च 2014 में छत्तीसगढ़ की झीरम घाटी में नक्सली हमले में मनोज के साथ वाले 17 जवान शहीद हो गए थे। उस मुठभेड़ में से एक मनोज ही बच पाया था। 

मनोज का कहना है कि उनको सीआरपीएफ से कोई शिकायत नहीं है। उन्हें सरकार और उसके नियमों से दिक्कत है। तोमर का कहना है कि सीआरपीएफ मेरा इलाज अनुबंधित रायपुर के नारायणा अस्पताल में ही करा सकती है। सरकार चाहे तो उनका इलाज में एम्स में करवाने का प्रबंध कर सकती है। मनोज का कहना है कि उन्हें इस हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से पांच लाख रुपए देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक उन्हें मदद नहीं मिली। 

टॅग्स :भारतीय सेनामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप