पेट्रोल की मूल्यवृद्धि, नए कृषि कानूनों के विरोध में 19 दिसंबर को प्रदर्शन करेगी मध्यप्रदेश कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 17, 2020 14:06 IST2020-12-17T14:06:08+5:302020-12-17T14:06:08+5:30

Madhya Pradesh Congress to protest on December 19 against petrol price hike, new agricultural laws | पेट्रोल की मूल्यवृद्धि, नए कृषि कानूनों के विरोध में 19 दिसंबर को प्रदर्शन करेगी मध्यप्रदेश कांग्रेस

पेट्रोल की मूल्यवृद्धि, नए कृषि कानूनों के विरोध में 19 दिसंबर को प्रदर्शन करेगी मध्यप्रदेश कांग्रेस

भोपाल, 17 दिसंबर मध्यप्रदेश में कांग्रेस पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के दामों में वृद्धि एवं केन्द्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेन्द्र गुप्ता ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि पेट्रोल-डीज़ल एवं रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बेहताशा वृद्धि हो गई है। इसके अलावा, समूचे देश के किसान चाहते हैं कि केन्द्र सरकार तीन नए कृषि कानूनों को वापस ले।

उन्होंने कहा, ‘‘हम भाजपा सरकार की इन जनविरोधी नीतियों के विरोध में पूरे प्रदेश में 19 दिसंबर को विरोध दिवस मनाएंगे। हम जिला-ब्लॉक स्तर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना देंगे।’’

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के बाद अब रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 100 रुपये की वृद्धि। सब्सिडी का भी पता नहीं। महंगाई डायन खाय जात है... अबकी बार - महंगाई बढ़ाने वाली भाजपा सरकार...।’’

नए कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Madhya Pradesh Congress to protest on December 19 against petrol price hike, new agricultural laws

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे