लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः कांग्रेस-भाजपा में ठनी, शिवराज सरकार 20 हजार के पुराने माडल के लैपटाप 50 हजार रुपए में खरीद रही

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: October 5, 2020 16:44 IST

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने आज जारी एक बयान में आरोप लगाया कि अब लैपटाप के नाम पर शिवराज सरकार बड़ा फर्जीवाडा करने जा रही है. इसकी खरीदी प्रक्रिया में जमकर अनियमितता है और इसको लेकर अजीबो-गरीब शर्त  रखी गई है.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने कहा कि शिवराज सरकार 20 हजार रुपए के पुराने माडल के लैपटाप 50 हजार रुपए में खरीद रही है.सलूजा ने कहा कि लैपटाप की  बाजार की अनुमानित कीमत 20 हजार है लेकिन सरकार इसके लिए करेगी 50 हजार का भुगतान? सलूजा ने बताया कि प्रदेश के सभी पटवारियों को सरकार ने लैपटाप देने की योजना बनाई है. जिसके तहत कुछ शर्तें भी तय की गई है.

भोपालः कांग्रेस ने पटवारियों के लिए लैपटाप की खरीदी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. कांग्रेस ने कहा कि शिवराज सरकार 20 हजार रुपए के पुराने माडल के लैपटाप 50 हजार रुपए में खरीद रही है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने आज जारी एक बयान में आरोप लगाया कि अब लैपटाप के नाम पर शिवराज सरकार बड़ा फर्जीवाडा करने जा रही है. इसकी खरीदी प्रक्रिया में जमकर अनियमितता है और इसको लेकर अजीबो-गरीब शर्त  रखी गई है.

अब 10 साल पुराने प्रोसेसर का लैपटाप खरीदेंगे 19 हजार पटवारी? सलूजा ने कहा कि लैपटाप की  बाजार की अनुमानित कीमत 20 हजार है लेकिन सरकार इसके लिए करेगी 50 हजार का भुगतान? सलूजा ने बताया कि प्रदेश के सभी पटवारियों को सरकार ने लैपटाप देने की योजना बनाई है. जिसके तहत कुछ शर्तें भी तय की गई है.

बकायदा विभागीय आदेश जारी कर निर्देश दिया गया है कि 5वें एवं 6वें जनरेशन के प्रोसेसर वाला खरीदा लैटपाट मान्य होगा. आश्चर्य की बात यह है कि इसकी अनुमानित कीमत सिर्फ 20 हजार है और सरकार इसके लिए 50 हजार का भुगतान करेगी.

सलूजा ने कहा कि वर्ष 2012-2013 में 5-6 जनरेशन के लैपटाप बनते थे.अब यह लैपटाप कंपनियों ने बनाना बंद कर दिया है. जानकारी के अनुसार 29 सितंबर को राजस्व विभाग ने आदेश जारी कर लैपटाप खरीदी की शर्तें तय की है. जिसमें कहा गया है कि 5-6 जनरेशन के प्रोसेसर वाला लैपटाप या इसके समकक्ष मान्य है, जो कि अब बंद हो गए हैं.

वहीं राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने लैपटाप खरीदी में भ्रष्टाचार के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि हमने लैपटाप की खरीदी के लिए जो शर्ते जारी की हैं उसमें हमने 5-6 जनरेशन के आगे की जनरेशन अथवा समकक्ष की बात कही है. इसका मतलब साफ है कि हम ज्यादा अच्छे और आधुनिक जनरेशन के लैपटाप खरीदना चाह रहे है.

टॅग्स :कांग्रेसमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भोपालशिवराज सिंह चौहानकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह