लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश उपचुनावः एक बजे तक 30.46 फीसदी मतदान, चुनावी मैदान में 12 मंत्री, सुमावली विधानसभा में दो जगह चली गोली

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: November 3, 2020 14:18 IST

1 बजे तक मध्य प्रदेश सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में 30.46  फीसदी मतदान हो चुका था. मतदान के दौरान ग्वालियर चंबल क्षेत्र के सुमावली विधानसभा क्षेत्र में दो स्थानों पर गोली चल चुकी थी. गोली चलने के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्ती प्रारंभ कर दी.

Open in App
ठळक मुद्देग्वालियर चंबल क्षेत्र के मेहगांव में कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के बडे़ भाई योगेश कटारे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. हेमंत कटारे ने आरोप लगाया कि पुलिस कांग्रेस प्रत्याशी के परिवार के और कार्यकर्तायों को परेशान कर रही है. मेहगांव में भाजपा प्रत्याशी और राज्य मंत्री ओ पी एस भदोरिया, हिंसा के आरोप में पुलिस के द्बारा पकडे़ गए भाजपा कार्यकर्ताओं को छुड़वा रहे हैं.

भोपालः मध्य प्रदेश निधानसभा के 28 क्षेत्रों में छुटपुट हिंसा के बीच 1 बजे तक 30.46 प्रतिशत वोट पडे़. राज्य की अधिकांश सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है.

राज्य के 28 विधानसभा क्षेत्रों जौरा, सुमावली, मुंगावली, बदनावर, सुुवासरा, सुरखी, मांधाता, पोहरी, दिमनी, अम्बाह (अ.जा.), गोहद (अ.जा.), ग्वालियर, डबरा (अ.जा.), करैरा (अ.जा.), भांडेर (अ.जा.), बमोरी, अशोक नगर (अ.जा.), अनूपपुर (अ.ज.जा.), सांची, आगर (अ.जा.), हाटपिपल्या, नेपानगर (अ.ज.जा.), सांवेर (अ.जा.), ग्वालियर पूर्व, मेहगांव, बड़ा मलहरा, ब्यावरा और मुरैना. के लिए सुबह 7 बजे प्रारंभ हुआ सुबह मतदान की गति धीमी रही.

1 बजे तक मध्य प्रदेश सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में 30.46  फीसदी मतदान हो चुका था. मतदान के दौरान ग्वालियर चंबल क्षेत्र के सुमावली विधानसभा क्षेत्र में दो स्थानों पर गोली चल चुकी थी. गोली चलने के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्ती प्रारंभ कर दी. वहीं ग्वालियर चंबल क्षेत्र के मेहगांव में कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के बडे़ भाई योगेश कटारे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

इसकों लेकर हेमंत कटारे ने आरोप लगाया कि पुलिस कांग्रेस प्रत्याशी के परिवार के और कार्यकर्तायों को परेशान कर रही है. कांग्रेस ने एक वीडियो जारी कर कहा कि मेहगांव में भाजपा प्रत्याशी और राज्य मंत्री ओ पी एस भदोरिया, हिंसा के आरोप में पुलिस के द्बारा पकडे़ गए भाजपा कार्यकर्ताओं को छुड़वा रहे हैं.

गौरतलब है कि 28 क्षेत्रों के लिए हो रहे इस उपचुनाव में 355 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें 12 मंत्री भी हैं. उपचुनाव वाले अधिकांश क्षेत्रों में भाजपा और कांग्रेस के  कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, लेकिन चंबल और ग्वालियर संभाग की कुछ सीटों पर बसपा ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है.

लगभग 35 दिन तक चले चुनाव अभियान के दौरान भाजपा और कांगे्रस ने जमीनी मुद्दों के स्थान पर आरोपों-प्रत्यारोपों को तरजीह दी. आइटम से लेकर चुन्नू-मुन्नू हमारे यहां आते तो लाश जाती कमरनाथ जैसे शब्दों के इर्द गिर्द चली गई थी. वहीं कमलनाथ इन उपचुनावों के जरिए अपनी सरकार वापस पाना चाहते हैं.

शिवराज ने जताया भरोसा : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज सुबह संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश की सभी 28 सीटों पर मतदान की गति संतोषजनक है. जनता मतदान के जरिए कांग्रेस और कमलनाथ को जवाब देगी. कमलनाथ ने अपने शासन काल में मध्यप्रदेश को दलालों की मंडी बना दिया था.

बिकाऊ  लोगों की सरकार विदा होगी: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि मतदाता मतदान के प्रति दिलचस्पी दिखा रहे हैं. यह अच्छा संकेत है. 10 तारीख को मतगणना के साथ ही बिकाऊ  लोगों की सरकार विदा हो जाएगी.

सिंधिया ने वोट डाला : राज्यसभा सदस्य और इस उपचुनाव के मुख्य किरदार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर पूर्व में मतदान किया. इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए भाजपा प्रत्याशियों की भारी जीत का भरोसा जताया.

दिग्विजय ने उठाए सवाल : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज ईवीएम पर सवाल उठाए उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ईवीएम को हैंक किया जा सकता है. दिग्विजय ने ट्वीट करते हुए कहा है कि भारत और कुछ अन्य छोटे देश ही ईवीएम मशीन का उपयोग करते हैं जबकि विकसित देशों में इसका इस्तेमाल नहीं होता. दिग्विजय ने ट्वीट करते हुए कहा कि तकनीकी युग में विकसित देश ईवीएम पर भरोसा नहीं करते पर भारत व कुछ छोटे देशों में ईवीएम से चुनाव होते हैं. विकसित देश क्यों नहीं कराते? क्योंकि उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं है क्यों? क्योकि जिसमें चिप है वह हैक हो सकती है.

एक नजर: कुल मतदाता 63.67 लाखपुरुष मतदाता 33.72 लाखमहिला मतदता 29.77 लाखसर्विस वोटर 18.737थर्ड जेंडर 198दिव्यांग 55,329कुल मतदान केंद्र 9,361संवदेलशील केंद्र 3,038

टॅग्स :उपचुनावमध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भोपालशिवराज सिंह चौहानकमलनाथज्योतिरादित्य सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह