लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में क्लर्क के घर से मिले 85 लाख रुपये, तलाशी के दौरान शख्स ने पी लिया 'जहर', अस्पताल में कराया गया भर्ती

By भाषा | Updated: August 4, 2022 09:00 IST

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ लिपिक के घर पर छापेमारी से आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है। अधिकारियों ने चार करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का अनुमान लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देबैरागढ़ में चिकित्सा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ लिपिक के निवास पर आय से अधिक संपत्ति मामले में छापा।छापेमारी में 85 लाख रुपये से अधिक नकद बरामद करने का अधिकारियों ने किया दावा।छापेमारी के दौरान क्लर्क हीरो केसवानी ने घर में रखा फिनाइल पी लिया जिसके बाद हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बुधवार सुबह उपनगर बैरागढ़ में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ लिपिक के निवास पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापा मारा और 85 लाख रुपये से अधिक नकद बरामद करने का दावा किया।

हालांकि छापे की कार्रवाई से बचने के लिए लिपिक हीरो केसवानी ने घर में रखा फिनाइल पी लिया जिसके बाद उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। 

भोपाल ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक राजेश मिश्रा ने बताया, ‘‘आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर वरिष्ठ लिपिक हीरो केसवानी के आवास पर छापा मारा गया है। छापे में 85 लाख रुपये से अधिक नकद तथा चल व अचल संपत्ति और उनके दस्तावेज बरामद किए गए हैं।’’ 

चार करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का अनुमान

अधिकारी ने कहा कि शुरुआती तौर जांच में लिपिक के घर से कुल चार करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि छापे की कार्रवाई फिलहाल जारी है, इसलिए कुल कितनी संपत्ति का खुलासा हुआ है इसका मूल्यांकन कार्रवाई समाप्त होने के बाद किया जा सकेगा। 

उन्होंने बताया कि सुबह केसवानी ने छापे के कार्रवाई का विरोध करते हुए दल के सदस्यों के साथ कथित रूप से हाथापाई की और बाद में घर में रखा फिनाइल जैसा द्रव पी लिया, जिसके बाद उल्टी होने पर उसे शासकीय हमीदिया अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। 

ईओडब्ल्यू अधिकारी ने कहा कि केसवानी का एक पेंटहाउस वाला आवासीय घर, जहां महंगे सजावटी सामान पाए गए। इस मकान की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये है। अधिकारी ने कहा कि लाखों की राशि केसवानी के परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में जमा पाई गई और अधिकांश संपत्ति उसने अपनी पत्नी के नाम पर खरीदी, जो एक गृहिणी है और उसके पास आय का कोई अन्य स्रोत नहीं है।

टॅग्स :Madhya Pradeshbhopal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए