लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Assembly Election 2018: पहली बार एक साथ पांच किन्नर मैदान में, संभालेंगे शबनम मौसी की विरासत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 13, 2018 08:05 IST

Madhya Pradesh Assembly Polls 2018: मध्य प्रदेश वो प्रदेश है, जहां से देश की पहली किन्नर शबनम मौसी ने चुनाव में ताल ठोकी थी और जीतकर विधानसभा भी पहुंची थीं. वो सोहागपुर से विधायक चुनी गई थीं

Open in App

भोपाल, 13 नवंबर: मध्य प्रदेश में इस बार बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों का खेल किन्नर बिगाड़ सकते हैं. पहली बार विधानसभा चुनाव में एक-दो नहीं बल्कि पांच किन्नर चुनौती दे रहे हैं.

इंदौर-2 से बाला वेश्वर दमोह-रेहाना, होशंगाबाद-पांची देशमुख, कटनी की बड़वारा - दुर्गा मौसी और अंबाह से नेहा चुनाव मैदान में हैं.

मध्य प्रदेश वो प्रदेश है, जहां से देश की पहली किन्नर शबनम मौसी ने चुनाव में ताल ठोकी थी और जीतकर विधानसभा भी पहुंची थीं.

वो सोहागपुर से विधायक चुनी गई थीं. उसके बाद सागर में लोगों ने एक किन्नर पर भरोसा कर महापौर चुना.उल्लेखनीय है साल 2013 के चुनाव में भी एक किन्नर ने नामांकन भरा था। लेकिन उनके आवेदन पत्र में कुछ गड़बड़ी मिलने के बाद उनका नामांकन रद्द कर दिया गया था।

ऐसे में साल 2013 के चुनाव में इस समुदाय की ओर से कोई चुनाव में नहीं उतर पाया था। लेकिन इस बार देश में इस समुदाय को लेकर कानून आ जाने और नैतिक अ‌धिकारों को लेकर देश में सकारात्मक माहौल को देखते हुए इस बार के चुनाव में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

मध्य प्रदेश में किन्नर कम्यूनिटी के लोगों के काफी महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में अगर वे किसी खास पार्टी को सपोर्ट करें या खुद मैदान में उतरे तो कुछ सीटों के समीकरण बदल सकते हैं।

मध्य प्रदेश में किन्नर कम्यूनिटी अब काफी जागरुक हो गई है। वे लोगों से पैसे लेकर जीवन व्यतीत करने के बजाए तमाम दफ्तरों में काम करने व कई और काम कर के मेहनत से पैसे कमाने शुरू कर चुके हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब