लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: 34 साल बाद वोट के जरिए चुने जाएंगे छात्र नेता

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 29, 2019 20:54 IST

उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने भरोसा दिलाया है कि कांग्रेस अपने वादे के मुताबिक फिर से मतदान के जरिए राज्य में छात्र संघ चुनाव शुरू कराएगी।

Open in App

प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव का रास्ता खुला गया है. मध्यप्रदेश में 34 साल बाद कालेजों में वोट के जरिए छात्र नेता चुने जाएंगे. छात्र संघ चुनाव के लिए कालेजों में चुनाव की तारीखों की घोषणा भी जल्द की जाएगा.

उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने स्वयं इस बात के संकेत दिए हैं. मंत्री का कहना है कि प्रदेश के प्राइवेट और सरकारी कालेजों में इस साल प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव कराए जाएंगे. पटवारी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में घोषणा कि थी कि वो सरकार में आने पर प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव आयोजित कराएगी. चुनाव उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी अकादमिक कैलेंडर के अनुसार ही आयोजित कराए जाएंगे. इस हिसाब से चुनाव सितंबर या अक्तूबर में कराए जा सकते हैं.

उल्लेखनीय है कि कालेजों में छात्र-छात्राएं अपना नेता खुद चुनें, सरकार यही चाहती है. 34 साल बाद यह पहला मौका होगा जब कालेजों में वोट के जरिए छात्र नेता चुने जाएंगे. प्रदेश विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में मतदान के जरिए छात्र संघ 34 साल से नहीं हुए हैं.

राजधानी भोपाल में 1984- 85 में अधिकतर कालेजों में आखिरी बार मतदान से छात्र नेता चुने गए थे. छात्र संगठन लंबे समय से प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने की मांग को लेकर सैकड़ों आंदोलन कर चुके हैं. छात्र संगठनों ने हड़लात की, प्रदेश बंद किया और विधानसभा का घेराव किया, लेकिन उनको आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला. हालांकि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने छात्रों से चुनाव कराने का वादा किया था जिसे अब वह पूरा करने जा रही है.

2003 से बंद है प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव

प्रदेश में 2003 से भाजपा सरकार के आने के बाद से ही प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव कराना बंद कर दिया गया था. साल 2006 में उज्जैन प्रोफेसर सभरवाल की छात्र संघ चुनाव में हुई मौत के बाद अप्रत्यक्ष प्रणाली से भी चुनाव कराना बंद कर दिया गया था. इसके बाद साल 2011 और 2017 में अप्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव कराए गए थे.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह