लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: बीजेपी विधायक का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव, भोपाल में विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए डाला था वोट

By सुमित राय | Updated: June 20, 2020 11:56 IST

राज्यसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को वोट देने वाले मध्यप्रदेश के बीजेपी विधायक का कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के बीजेपी विधायक कोरोना वायरस महामारी से पॉजिटिव पाए गए है।बीजेपी विधायक ने शुक्रवार को विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डाला था।

कोरोना वायरस का संक्रमण देशभर में लगातार बढ़ता जा रहा है और शनिवार को मध्यप्रदेश के बीजेपी विधायक इस महामारी से पॉजिटिव पाए गए, जिन्होंने शुक्रवार को भोपाल में विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डाला था।

बता दें कि मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान किया गया, जिसमें से दो सीटें बीजेपी और एक सीट कांग्रेस के खाते में गई। बीजेपी की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी भाजपा के टिकट पर चुने गए थे, जबकि कांग्रेस से दिग्विजय सिंह ने जीत दर्ज की।

कोरोना पॉजिटिव विधायक ने भी डाला था वोट

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से पॉजिटिव कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने पीपीई किट पहनकर वोट डाला था। मतदान के लिए अन्य विधायक भी कोरोना महामारी से सावधानी के चलते मास्क पहने हुए थे और शारीरिक दूरी बनाकर कतार में खड़े दिखाई दिए।

अधिकारी ने बताया कि कोरोना बीमारी से संक्रमित कांग्रेस विधायक ने सबसे अंत में मतदान किया। सावधानी के तौर पर वह पीपीई कीट पहनकर मतदान के लिए पहुंचे थे। उनके मतदान करने के बाद पूरे परिसर को सेनिटाइज किया गया।

कांग्रेस विधायक ने कहा थोड़े डरे लग रहे थे अधिकारी

वोट देने के बाद कांग्रेस विधायक ने कहा कि मैं पूरी सावधानी के साथ पीपीई किट पहने हुए एम्बुलेंस से लगभग 12.45 बजे विधानसभा पहुंचा। अधिकारियों ने भी पीपीई किट पहना था, लेकिन मुझे लगा कि वे थोड़ा डरे हुए हैं, जो स्वाभाविक है।

बीजेपी नेता ने बताया महामारी नियंत्रण नियमों का उल्लंघन

कांग्रेस विधायक के इस तरह वोट देने पर बीजेपी नेता हितेश बाजपेयी ने इस पर सवाल उठाया और कहा कि चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति को बाहर आने और वोट देने की अनुमति कैसे दी। बाजपेयी ने ट्वीट किया, "चुनाव आयोग द्वारा कोरोना सकारात्मक विधायक को परिसर में प्रवेश करने की अनुमति महामारी नियंत्रण नियमों का उल्लंघन है।"

टॅग्स :राज्यसभा चुनावमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में कोरोनाभोपालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम