लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 8 वर्षीय बच्चे की रेस्क्यू के बाद हुई मौत, मुख्यमंत्री ने मुआवजे का किया ऐलान

By अनिल शर्मा | Updated: March 15, 2023 13:21 IST

एनडीआरएफ की टीम ने बालक लोकेश अहिरवार को कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया। हालांकि जल्द ही उसकी मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, 14 मार्च को लड़का बोरवेल में गिर गया था और 43 फीट की गहराई में फंसा था। 

Open in App
ठळक मुद्देकलेक्टर ने यह भी कहा कि इस स्थिति के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया है और बच्चे के परिवार के लिए 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है।

विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा में 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरे आठ साल के बच्चे की राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) द्वारा बचाए जाने के बाद मौत हो गई। जिला कलेक्टर ने कहा इस पर दुख जताते हुए कहा कि हमने अपनी ओर से पूरी कोशिश की लेकिन अफसोस है कि हम बच्चे को बचा नहीं पाए। 14 मार्च को बच्चा खेलते हुए फिसल कर बोरवेल में जा गिरा था।

विदिशा के जिला कलेक्टर उमा शंकर भार्गव ने एएनआई को बताया, मुख्यमंत्री ने भी दुख व्यक्त किया है और बच्चे के परिवार के लिए 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है। कलेक्टर ने यह भी कहा कि इस स्थिति के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एनडीआरएफ की टीम ने बालक लोकेश अहिरवार को कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया। हालांकि जल्द ही उसकी मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, 14 मार्च को लड़का बोरवेल में गिर गया था और 43 फीट की गहराई में फंसा था। 

इससे पहले विदिशा एएसपी समीर यादव ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि एसडीआरएफ की तीन टीमें और एनडीआरएफ की एक टीम मौके पर बचाव अभियान चला रही है। बोरवेल में उतारे गए कैमरे की मदद से बच्चे की निगरानी की जा रही थी। लड़के को भी ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही थी हालांकि उसतक भोजन नहीं पहुंच पा रहा था। 

टॅग्स :Madhya Pradeshvidisha-ac
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी