लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: कटनी-चोपन पैसेंजर ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, 12 घायल

By स्वाति सिंह | Updated: April 15, 2018 09:10 IST

सल्हना और पिपरियाकला स्टेशन के बीच ट्रेन के 5 डिब्बे से पटरी से उतर गई। हादसे में 12 लोगों के घायल होने की खबर है।

Open in App

भोपाल, 15 अप्रैल: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में शनिवार को कटनी-चोपन पैसेंजर ट्रेन हादसे की शिकार हो गई है। समाचार एएनआई के मुताबिक सल्हना और पिपरियाकला स्टेशन के बीच ट्रेन के 5 डिब्बे से पटरी से उतर गई। हादसे में 12 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक रेल सुरक्षा बल निरीक्षक वीरेंद्र सिंह बताया 'यह हादसा आज रात करीब 10 बजे कटनी रेलवे स्टेशन से लगभग 30 किलोमीटर दूर हुआ।' पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गुंजन गुप्ता ने हादसे की पुष्टि की और कहा कि विवरण की प्रतीक्षा है।

हालांकि अभी ट्रेन के पटरी से उतरने की वजह का पता नहीं चल पाया है। अंधेरा होने की वजह से घटनास्थल पर राहत और बचाव करते कर्मचारियों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि 2017 में लगातार हुए रेल हादसों ने सरकार पर कई सवाल खड़े किए थे। जिसके बाद ही पूर्व कैबिनेट रेल मंत्री ने सुरेश प्रभु ने इस्तीफा दिया था। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशरेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए