मध्य प्रदेशः धार में शादी समारोह में विषाक्त भोजन से कई लोग बीमार, 20 अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Published: December 3, 2022 11:59 AM2022-12-03T11:59:55+5:302022-12-03T12:05:58+5:30

अनुविभागीय चिकित्सा अधिकारी ब्रम्हराज कौशल ने कहा, यह विषाक्त भोजन का मामला है। कौशल ने कहा कि सभी पीड़ितों की हालत खतरे से बाहर है और उनका उपचार चल रहा है। 

Madhya Pradesh: 20 hospitalized after food poisoning at wedding ceremony in Dhar | मध्य प्रदेशः धार में शादी समारोह में विषाक्त भोजन से कई लोग बीमार, 20 अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेशः धार में शादी समारोह में विषाक्त भोजन से कई लोग बीमार, 20 अस्पताल में भर्ती

Highlights‘धार के धामनोद में शुक्रवार रात एक विवाह समारोह में खाना खाने के बाद कई लोगों ने उल्टी की शिकायत की। इनमें से 20 लोगों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।सभी पीड़ितों की हालत खतरे से बाहर है और उनका उपचार चल रहा है। 

धारः मध्य प्रदेश के धार जिले में एक विवाह समारोह में संदिग्ध विषाक्त भोजन खाने से कई लोग बीमार हो गए और उनमें से कम से कम 20 लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अनुविभागीय चिकित्सा अधिकारी ब्रम्हराज कौशल ने कहा, ‘‘धार के धामनोद में शुक्रवार रात एक विवाह समारोह में खाना खाने के बाद कई लोगों ने उल्टी की शिकायत की।’’ उन्होंने कहा कि इनमें से 20 लोगों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने कहा कि यह विषाक्त भोजन का मामला है। कौशल ने कहा कि सभी पीड़ितों की हालत खतरे से बाहर है और उनका उपचार चल रहा है। 

Web Title: Madhya Pradesh: 20 hospitalized after food poisoning at wedding ceremony in Dhar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे