मध्य प्रदेशः कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने के बाद 12 बच्चे हुए बेहोश, अस्पताल में हुए भर्ती, जानिए

By अनिल शर्मा | Published: March 26, 2022 01:39 PM2022-03-26T13:39:15+5:302022-03-26T13:48:31+5:30

  12-14 वर्ष की आयु के बच्चों को हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल ई द्वारा निर्मित कॉर्बेवैक्स वैक्सीन दिया जा रहा है। यह स्वदेशी वैक्सीन है।

Madhya Pradesh 12 children fainted after getting covid-19 vaccine hospitalized | मध्य प्रदेशः कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने के बाद 12 बच्चे हुए बेहोश, अस्पताल में हुए भर्ती, जानिए

मध्य प्रदेशः कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने के बाद 12 बच्चे हुए बेहोश, अस्पताल में हुए भर्ती, जानिए

Highlightsसतना के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अशोक अवधिया ने मामले में जांच के आदेश दिए हैंअधिकारी ने बताया कि बच्चे टीका लेने के बाद डर की वजह से बेहोश हो गए थे बच्चों को स्वदेशी रूप से विकसित रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन (आरबीडी) प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन दी जा रही है

सतना: मध्य प्रदेश के सतना में कोविड-19 रोधक वैक्सीन लेने के बाद 12 बच्चे बेहोश हो गए। सतना के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अशोक अवधिया ने बताया कि बीमार पड़े बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया तब जाकर उन्हें होश आया। अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

अवधिया ने बताया कि बच्चे COVID-19 वैक्सीन दिए जाने के बाद डर के कारण बेहोश हो गए। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि ''बच्चों को टीका लगाया गया लेकिन टीकाकरण के बाद डर के कारण वे बेहोश हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी बच्चों को होश आ गया है। उनकी नब्ज सामान्य है। हम मामले की जांच शुरू करेंगे।

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में भारत ने 12-14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए वैक्सीन अभियान चला रखा है। वहीं 60 वर्ष से अधिक के लोगों को भी वैक्सीन की एहतियाती खुराक दी जा रही है।   12-14 वर्ष की आयु के बच्चों को हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल ई द्वारा निर्मित कॉर्बेवैक्स वैक्सीन दिया जा रहा है। यह COVID-19 के खिलाफ भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन (आरबीडी) प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है।

Web Title: Madhya Pradesh 12 children fainted after getting covid-19 vaccine hospitalized

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे